{"_id":"6580896c370f75c2c308ec97","slug":"aakrosh-rally-is-a-fight-to-break-the-arrogance-of-the-government-deependra-hooda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11987-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश रैली सरकार का घमंड तोड़ने की लड़ाई : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश रैली सरकार का घमंड तोड़ने की लड़ाई : दीपेंद्र हुड्डा
Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
गांव कागदाना में रैली के दौरान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व अन्य। संवादगांव कागदाना में रैल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राज्य सभा के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने 24 दिसंबर को सिरसा में होने वाली किसान-मजदूर आक्रोश रैली का न्योता देने के लिए गांव कागदाना व नाथूसरी कलां में रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिरसा में होने जा रही किसान-मजदूर आक्रोश रैली सरकार का घमंड तोड़ने की लड़ाई है। रैली में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने की नींव रखी जाएगी।
गांव नाथूसरी कलां में पूर्व जिला पार्षद हरपाल कासनियां व कागदाना में युवा नेता संदीप बैनीवाल जाखोदिया ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सुमित बैनीवाल ने राज्यसभा सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कई लोग दूसरी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। रैली को पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक कुलबीर सिंह बैनीवाल व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। इस अवसर पर डाॅ. विरेंद्र सिवाच, सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपप्रधान संतोष बैनीवाल, पेेक्स के चेयरमैन सुभाष सेठ, मांगेराम बैनीवाल, जयप्रकाश कस्वां, बलराम सहारण, शेर सिंह कागदाना मौजूद रहे।