फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   a year later the contractor gave an affidavit to build raniyan road

एक साल बाद ठेकेदार ने रानियां रोड बनाने के लिए दिया शपथ पत्र

Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
a year later the contractor gave an affidavit to build raniyan road
a year later the contractor gave an affidavit to build raniyan road - फोटो : Sirsa
शहर के रानियां रोड से गुरुद्वारे वाली सड़क का काम अब अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य एक साल से ज्यादा समय से रुका हुआ था। ठेकेदार ने इस सड़क को निर्धारित समय में पूरा नहीं किया तो तत्कालीन ईओ वीरेंद्र सहारण ने ठेकेदार पर क्लॉज थ्री लगा दी थी। अब ठेकेदार ने नप को शपथपत्र दिया है कि वे इसका काम अगले सप्ताह से शुरू करवा देगा। बदले में नगर परिषद उसके रुके हुए 30 लाख का पेंडिंग बिल पास करेगी।
विज्ञापन

शहर में रानियां रोड से अनाज मंडी तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना था। इसका टेंडर 2016 में हुआ था और करीब 6 महीने में यह सड़क बनाई जानी थी। सड़क निर्माण का टेंडर करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये का था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ठेकेदार ने इसका निर्माण कार्य बंद कर दिया। इसके कुछ समय पश्चात ठेकेदार ने दोबारा से काम शुरू किया और फिर से किश्तों में काम किया। सितंबर 2019 में दोनों तरफ सड़क का करीब 1100 फुट का टुकड़ा शेष रह गया था। नगर परिषद के तत्कालीन ईओ वीरेंद्र सहारण ने ठेकेदार को क्लॉज दो का नोटिस जारी किया। इसके बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया तो जनवरी 2019 में तत्कालीन ईओ वीरेंद्र सहारण ने ठेकेदार को क्लॉज तीन का नोटिस देकर उसकी धरोहर राशि जब्त कर ली। ठेकेदार की धरोहर राशि करीब 20 लाख रुपये थी। साथ ही उसकी बकाया बिल की पेमेंट भी करीब 30 लाख रुपये रोक दी गई। करीब एक साल बाद अब ठेकेदार ने नगर परिषद को सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए शपथ पत्र दिया है। ठेकेदार अगले सप्ताह से इसका काम शुरू करवा देगा और जिस दिन काम शुरू होगा, उसके 15 दिनों के अंदर अंदर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 23 और 24 की है मुख्य सड़क
1100 फुट सड़क न बनने के कारण यह सड़क ऊबड़ खाबड़ थी। इस कारण रानियां रोड से आने वाले वाहन चालक वाल्मीकि चौक व शिव चौक से होकर बाजारों में आते हैं। इस रोड पर ही सिरसा का ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब भी स्थित है। शहर के वार्ड 23 व 24 को भी यह सड़क लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना कॉलोनी के गली नंबर चार का निर्माण कार्य अटका, ईओ से मिले
खन्ना कॉलोनी की गली नंबर चार की सड़क भी नहीं बन रही। यह सड़क करीब आठ महीने से रुकी हुई है। इस गली के लेवल को लेकर कुछ गली वासियों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद नगर परिषद ने इसके लेवल को ठीक भी कर दिया। लेकिन ठेकेदार ने अब भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। गली निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर वीरवार को पार्षद मनोज मकानी के साथ कुछ गलीवासी ईओ अमन ढांडा से मिलें और कहा कि ठेकेदार काम शुरू करवाने की बजाए काम को लटका रहा है। इस पर ईओ ने कहा कि वे शुक्रवार को एमई को गली का निरीक्षण करने के लिए कहेंगे। ईओ ने गलीवासियों को जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
ठेकेदार ने शपथ पत्र दिया है कि वह अगले सप्ताह काम शुरू कर देगा और करीब 15 दिनों में इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर देगा।
-अमन ढांडा, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed