फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A minor from Chandigarh accidentally reached Sirsa; the police kept her at the One Stop Center overnight and handed her over to her family after counseling in the morning.

Sirsa News: चंडीगढ़ की नाबालिग गलती से पहुंची सिरसा, पुलिस ने रात को वन स्टॉप सेंटर में रखा, सुबह काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
A minor from Chandigarh accidentally reached Sirsa; the police kept her at the One Stop Center overnight and handed her over to her family after counseling in the morning.
सिरसा। चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग गलती से हरियाणा रोडवेज की सिरसा डिपो की बस में बैठ गई। बस के परिचालक ने उसे सिरसा में एनएच 9 पर गांव सिकंदरपुर के पास उतार दिया। रात के समय स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अकेली नाबालिग को देखा और डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद महिला पुलिस की टीम ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया और उसे लघु सचिवालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह नाबालिग के परिजन सिरसा पहुंचे। पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां काउंसिलिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग को परिवार के हवाले किया गया। नाबालिग ने बताया कि उसे अपनी बुआ के पास करनाल जाना था, लेकिन गलती से गलत बस में चढ़ गई। नाबालिग के भाई जसविंदर ने कहा कि मेरी बहन पढ़ी-लिखी नहीं है। बस चालक को उसे बस स्टैंड तक ले जाना चाहिए था। शुक्र है डायल 112 और महिला पुलिस का, जिन्होंने मेरी बहन का अच्छा ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed