{"_id":"6834b00625e5e594e50a8f36","slug":"a-high-speed-suv-crushed-a-watchman-to-death-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138471-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने चौकीदार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने चौकीदार को कुचला, मौत
Mon, 26 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। महिला थाना के पास रविवार रात को एक एसयूवी कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति हुडा कॉलोनी में चौकीदार का काम करता था।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद निवासी महावीर कॉलोनी गली नंबर दो पिछले 20 साल से हुडा कॉलोनी में चौकीदार का काम करता था। रविवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान महिला थाना के पास एक तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि वह अपने पिता को सिविल हॉस्पिटल में ले गया। यहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि जिस गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मारी, उसका नंबर पता लग चुका है। मृतक राजेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रवीण का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।