{"_id":"6a3ed98dfc7d1d7edb0818bd","slug":"a-conscious-society-and-collective-efforts-are-necessary-for-de-addiction-arpit-sangal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160599-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति के लिए सजग समाज और सामूहिक प्रयास जरूरी : अर्पित संगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति के लिए सजग समाज और सामूहिक प्रयास जरूरी : अर्पित संगल
Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर नशे के विरुद्ध शपथ दिलाते हुए एसपी दीपक सहारण।
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सजग समाज और सामूहिक प्रयास जरूरी है।
कार्यक्रम में केएल थियेटर ग्रुप द्वारा “नशा—एक अभिशाप” नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और उसके कारण परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने प्रेरक गीतों के माध्यम से नशा छोड़ने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। नागरिक अस्पताल से डॉ. अवतार सिंह ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक बदलावों पर विस्तृत जानकारी दी
एडीसी अर्पित संगल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए परिवार, प्रशासन और समाज का सहयोग आवश्यक है। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने पर जोर दिया।