{"_id":"68b5dabeaa7128709d044730","slug":"a-confluence-of-art-and-culture-will-be-seen-on-the-stage-of-government-schools-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143491-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय विद्यालयों के मंच पर नजर आएगा कला और संस्कृति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय विद्यालयों के मंच पर नजर आएगा कला और संस्कृति का संगम
Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर। संवाद
सिरसा। कला परिषद की ओर से जिले में खंड स्तर पर कला उत्सवों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इन उत्सवों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और जिले की संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। खंड स्तर के विजेता जिलास्तर और उसके बाद राज्यस्तर पर हिस्सा लेंगे।
खंड सिरसा में कला उत्सव का आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। इसमें सिरसा खंड के सभी राजकीय विद्यालय हिस्सा लेंगे। इस उत्सव में विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी अपना हुनर दिखाएंगे। यह कार्यक्रम चोपटा खंड में आयोजित किया जाएगा। अभी 6 खंडों में ये उत्सव होना बाकी है। परिषद का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ती है। आने वाले दिनों में जिले के सभी खंडों में इस प्रकार के उत्सव आयोजित किए जाएंगे ताकि हर खंड की प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिले। 10 सितंबर तक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर उत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद 8 से 10 अक्तूबर को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसमें जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
-- --
हर साल कला परिषद की ओर से कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेते है। इस प्रतियोगिता में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 10 अक्तूबर तक संभावित जिला स्तरीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सुनील कुमार, ड्रामा अनुदेशक, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा।