फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A case has been filed against the driver who hit the clerk

Sirsa News: मुंशी को टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the driver who hit the clerk
बडागुढ़ा। एक सप्ताह पूर्व में गांव झीड़ी में बप्पां रोड पर ढाणियों के निकट हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में विनोद कुमार निवासी गांव अलीकां ने बताया कि वह गांव बप्पां से बीरूवालागुढ़ा रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का कार्य करता है। बीती 10 मई को वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार हो कर ईंट भट्ठे से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में वह गांव झीड़ी में बप्पां रोड पर ढाणियों के निकट लघुशंका करने के लिए रुक गया।
विज्ञापन


वह वापस जाने के लिए मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा तो पीछे से गांव बप्पां की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी सहित मौके भाग गया। इस दुर्घटना में उसे काफी चोटें आईं तो वहीं उसका मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज

वहीं वीरवार को गांव दौलतपुरखेड़ा से लक्कड़ांवाली के मध्य हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए स्कूटी सवार बुजुर्ग काका सिंह निवासी रोड़ी का पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने मृतक की पत्नी पाला देवी निवासी रोड़ी के बयान दर्ज किए। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed