फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A car stopped to fill air was hit from behind by another car, two injured

हवा भरवाने के लिए खड़ी कार को तेज रफ्तार आ रही कार ने मारी टक्कर, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
A car stopped to fill air was hit from behind by another car, two injured
गोरीवाला। एनएच-9 पर शुक्रवार देर रात खुईयां मलकाना टोल प्लाजा के पास हवा भरवाने के लिए रुकी कार में सिरसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर दे मारी। हादसे के दौरान कार 50 फीट तक सड़क के बीच में लुढ़कती हुई चली गई। कार में सवार राजेश चौटाला व मिस्त्री बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, क्षतिग्रस्त कार की डिक्की से 1 लाख 64 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

किसान नेता एसपी मसीतां ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लगाए गए नाके के पास सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान पर कार सवार राजेश चौटाला हवा भरवाने के लिए रुका। जब मिस्त्री हवा भर रहा था तो दूसरी कार ने टक्कर मार दी। बाद में किसान मोर्चा के सदस्यों ने गाड़ी में फंसे राजेश चौटाला को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि देर रात सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल नाके पर पहुंचकर घायल राजेश चौटाला की कार से 1 लाख 64 हजार 310 रुपये की नकदी नायब तहसीलदार अमित कुमार की मौजूदगी में बरामद की गई। वहीं इस मामले की जांच के लिए एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक व एसडीएम कालांवाली उदय सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी बयान लेने के लिए सिरसा अस्पताल में राजेश चौटाला के पास गए, लेकिन अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed