फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ई पोर्टल पर बरनाला रोड पर डबवाली बाईपास पर 150 एकड़ मांगी थी, करीब 9

ई पोर्टल पर बरनाला रोड पर डबवाली बाईपास पर 150 एकड़ मांगी थी, करीब 9

Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ई पोर्टल पर बरनाला रोड पर डबवाली बाईपास पर 150 एकड़ मांगी थी, करीब 9
डीसी ने तीन मंडियों के लिए किया जगह का निरीक्षण
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अतिरिक्त अनाज मंडी, सब्जीमंडी, लक्कड़ मंडी के निर्माण की घोषणा को पूरा करने के लिए वीरवार को जगह का मौका मुआयना किया। इस अवसर उन्होंने जगह के नक्शे का अवलोकन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त नई मंडी बनाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने नई मंडी की स्थापना को लेकर सिरसा बरनाला रोड़ - डबवाली रोड़ पर बने बाईपास ओवरब्रिज के पास एवं डबवाली रोड़ पर सुखचैन डिस्ट्रिब्यूटरी के पास संबंधित अधिकारियों के साथ दो जगहों का मौका मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सिरसा में 45 एकड़ में मंडी कार्यरत है। उपायुक्त सिरसा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने छह जगह चिह्नित की थी। इनमें से बरनाला रोड़ पर डबवाली बाईपास पर करीबन 150 एकड़ भूमि को हरियाणा के मुख्यमंत्री से मंजूरी लेकर ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से भूमि देने के बारे में जानकारी अपलोड की थी। जिसके एवज में हिसार-डबवाली सड़क के नए बाईपास (एचएन-9) के दोनों तरफ करीब 982 एकड़ भूमि की सहमति आई है। इस भूमि का मुख्य प्रशासक मंडी बोर्ड ने 24 अगस्त 2018 को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। इस विषय में वर्तमान प्रशासन ने उपायुक्त सिरसा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक नई कमेटी गठित की है जोकि किसानों से उनकी भूमि लेने बारे विचार विमर्श करने उपरांत जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस मौके पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिसार मंडल के अधीक्षण अभियंता कुलदीप सिंह सैनी, सिरसा के एक्सईएन विजेंद्र शर्मा, एसडीओ भूप सिंह बेनीवाल, डीएफओ राम कुमार, डीटीपी विभाग से किताब सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ऐलनाबाद हनुमानगढ़ रोड पर 29 एकड़ भूमि में मंडी बनाने की मंजूरी मिली
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलनाबाद-हनुमानगढ राज्य राजमार्ग पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 29 एकड़ भूमि पर मंडी बनाने की मंजूरी दे दी है। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि ऐलनाबाद में जनसभा में व्यापारियों व किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने नई अतिरिक्त अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी बनाने की घोषणा की गई थी। इस समय ऐलनाबाद में एक अनाज मंडी 17.83 एकड़ व अतिरिक्त अनाज मंडी 9.5 एकड़ में कार्यरत है। इसके अतिरिक्त सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी निजी जमीन पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि नई मंडी की भूमि की कीमत 23.47 करोड़ रुपये मार्केट कमेटी ऐलनाबाद द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को जमा करवा कर इस जमीन का कब्जा 31 मार्च 2019 तक प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात भूमि पर योजना अनुसार खाका तैयार करके इस मंडी को जल्द ही विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed