{"_id":"5c2fb3d4bdec2256a47cc9d1","slug":"91546630100-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट की परीक्षा आज, दोपहर तीन बजे शुरू होगी परीक्षा, दो घंटे पहले दाखिल होना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट की परीक्षा आज, दोपहर तीन बजे शुरू होगी परीक्षा, दो घंटे पहले दाखिल होना पड़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट की परीक्षा आज से, 14 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर में एचटेट की परीक्षा पांच व छह जनवरी को है। परीक्षा देने के लिए करीब 14 हजार विद्यार्थी आएंगे। परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू होगा। परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। पेपर साढ़े पांच बजे खत्म होगा। पांच जनवरी को पीजीटी लेवल तीन की परीक्षा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी गश्त करेंगे। वहीं नगर परिषद ने परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था की है। रैन बसेरे के तीन कमरों में करीब 60 परीक्षार्थी रुक सकते हैं।
ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
जिला के राजकीय नेशनल कॉलेज, सावन पब्लिक स्कूल, सीएमके कालेज, एवी इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, जीआरजी स्कूल, राजेंद्रा इंस्टीच्यूट, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल, दि सिरसा स्कूल, लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल, लार्ड शिवा कॉलेज, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल तथा सीडीएलयू में परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं।
200 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
एचटेट परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। 200 से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मैटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। बायोमीट्रिक हाजिरी लगाकर ही परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने दिया जाएगा। सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। जैमर की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 10 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।