{"_id":"5a566c1c4f1c1b1a198b45c5","slug":"91515613212-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 बसें बेड़े में होंगी शामिल: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 बसें बेड़े में होंगी शामिल: पंवार
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में 4041 बसें रूट पर हैं और जल्द ही यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 600 नई बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी।
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बसों के निर्माण में तेजी से कार्य किया जा रहा है और इसी कड़ी में 200 बसों की बॉडी बनवाई जा रही है और 100 से ज्यादा बसें प्रदेश के विभिन्न डिपों में आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में चालक, परिचालक व अन्य स्टाफ की कमी है जिसे पूरा करने के लिए 2038 चालक, 930 परिचालकों और 869 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के साक्षात्कार आदि की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़कों पर देश में लाखों दुर्घटनाएं होती थी तथा प्रदेश में 10 हजार दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष होती रही हैं और लगभग 4500 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती हैं। दुर्घटना के अनुपात को कम करने के लिए सरकार ने आरटीए विंग की तरफ से चालान से प्राप्त राशि का 50 प्रतिशत पैसा रोड़ सेफ्टी पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में अब प्रदेश के सभी बस स्टेंडों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि लंबे रूटों पर 20 वॉल्वो बसें चलाने की योजना है तथा दिल्ली से सिरसा रूट पर भी वॉल्वो बस योजना के तहत चलाई जाएगी।
विज्ञापन
जेल विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि जेलों के सुधार के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। जेलों में जैमर लगाने की प्रक्रिया के तहत बजट का प्रावधान किया गया है तथा जैमर लगाने से मोबाइल आदि जेल में नहीं चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी को कैथल में संत गुरु रविदास की 641 जयंती समारोह राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे तथा वे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह राही, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता, जिला प्रधान किसान मोर्चा के.एस. चहल, भाजपा नेता सुरेंद्र नेहरा, राजेश शर्मा, सुरेश पंवार, जगत कक्कड़, विनोद स्वामी, एडवोकेट भावना शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री वाली खबर में जोड़
चालक भर्ती में धांधली पर अधिकारियों का किया बचाव
पत्रकारों द्वारा रोडवेज में चालक भर्ती प्रक्रिया के तहत सिरसा रोडवेज डिपो में दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के दौरान रिश्वत लेकर टेस्ट पास करवाने के मामले में विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए एक चालक के साथ अधिकारियों की भी जांच किए जाने के सवाल पर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा कि दक्षता परीक्षा केवल रोडवेज अधिकारियों की देखरेख में नहीं हुई, बल्कि इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी तथा एचएसएस बोर्ड के सदस्य भी मौजूद थे। जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही थी। ऐसे में रिश्वत लेकर टेस्ट पास करवाने में अधिकारियों के लिप्त होने की कोई संभावना नहीं है। जिस चालक ने रिश्वत ली थी, उसे जेल भेज दिया गया है और उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक भर्ती पारदर्शिता के साथ की जा रही है और केवल योग्य उम्मीदवारों को ही भर्ती किया जाएगा।