फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 nominations for Pradhan, 141 nominations for ward member post

Sirsa News: प्रधान के लिए 9, वार्ड सदस्य पद के लिए 141 नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
9 nominations for Pradhan, 141 nominations for ward member post
सिरसा। नगर परिषद सिरसा के आम चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए कुल नौ नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 141 सदस्यों ने नामांकन किए हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाली छंटनी के बाद सही मायने में पता चलेगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं नाम वापसी पर भी कई लोगों की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन


आकलन किया जाए तो कई वार्डों में दो कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आएगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए अब तक कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए सोमवार को मिले 128 नामांकन पत्र सहित अब तक कुल 141 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए अब तक वार्ड नंबर एक से चार, वार्ड दो से सात, वार्ड नंबर तीन से छह, वार्ड नंबर चार से तीन, वार्ड नंबर पांच से पांच, वार्ड नंबर छह से तीन, वार्ड नंबर सात से चार, वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से चार, वार्ड नंबर 10 से चार, वार्ड नंबर 11 से चार, वार्ड नंबर 12 से चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह वार्ड नंबर 13 से पांच, वार्ड नंबर 14 से सात, वार्ड नंबर 15 से चार, वार्ड नंबर 16 से चार, वार्ड नंबर 17 से चार, वार्ड नंबर 18 से तीन, वार्ड नंबर 19 से तीन, वार्ड नंबर 20 से पांच, वार्ड नंबर 21 से छह, वार्ड नंबर 22 से पांच, वार्ड नंबर 23 से सात, वार्ड नंबर 24 से छह, वार्ड नंबर 25 से पांच, वार्ड नंबर 26 से पांच, वार्ड नंबर 27 से तीन, वार्ड नंबर 28 से तीन, वार्ड नंबर 29 से पांच, वार्ड नंबर 30 से दो, वार्ड नंबर 31 से चार व वार्ड नंबर 32 से तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।


इस प्रकार रहेगी आगामी प्रक्रिया
नामांकन पत्रों की छंटनी 18 फरवरी को सुबह साढे 11 बजे की जाएगी। इसी प्रकार 19 फरवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वहीं 12 मार्च को सुबह आठ बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रधान पद के लिए इस प्रकार आए आवेदन
आप - कविता नागर

कांग्रेस - जसविंद्र व हरमीत सिंह

भाजपा - शांति स्वरूप

इनेलो - ओम प्रकाश व अरविंद्र कुमार

जेजेपी - प्रवीण कुमार

निर्दलीय - अशोक कुमार

निर्दलीय - राजेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed