फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बेरोजगारी के विरोध में बूट पोलिश कर एनएसयूआई ने जताया रोष।

बेरोजगारी के विरोध में बूट पोलिश कर एनएसयूआई ने जताया रोष।

Fri, 08 Mar 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी के विरोध में बूट पोलिश कर एनएसयूआई ने जताया रोष।
बूट पॉलिस कर एनएसयूआई ने जताया रोष
विज्ञापन

सिरसा। देश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नेशनल कॉलेज के बाहर रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष अमित सहारण ने किया। युवाओं ने बूट पोलिस कर रोष व्यक्त किया। अमित सहारण ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 के चुनावों में युवाओं व छात्रों को प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करते हुए सत्ता हासिल की थी। लेकिन सरकार के 5 वर्ष पूरे होने को हैं। मगर अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ है। यहां तक कि सरकार की नजर में पकोड़े बेचना व बूट पोलिस करना ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की किस्मत को चमकाने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। इस मौके पर दीपक चिंडालिया, राज वाल्मीकि, रतन सुथार, अमित कड़वासरा, राजकुमार कस्वां, निखिल सोनी, अमित दहिया, नवीन जलंधरा, मांगेराम सुथार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed