फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोडने को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष

सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोडने को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष

Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोडने को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष
सड़क निर्माण बीच में छोड़ने से दुकानदारों में रोष
विज्ञापन

कालांवाली। दूर संचार केंद्र के साथ वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोड़ने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दुकानदारों ने इसके लिए नप को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष प्रदर्शन किया।

दुकानदार चंदन कुमार, महेंद्र कुमार, सुखदेव सिंह, गग्गी सिंह, गोल्ड़ी, कुलबीर, अकरम, दीपक, सतनाम, बंटी, गोरा ने बताया कि सड़क का निर्माण करने के लिए नगरपालिका ने गली में सड़क को पूरी तरह से उखाड़ दिया है। गली उखाडने के तीन माह बाद भी गली का निर्माण पूरा नहीं किया जा रहा। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क निर्माण न होने के कारण उनकी दुकानदारी काफी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा बरसात के दिनों में पानी दुकानों के अंदर तक भर जाता है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने नगरपालिका प्रशासन को कई बार शिकायत दी है, लेकिन नप की ओर से शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। दुकानदारों ने सरकार व जिला प्रशासन से गली का निर्माण जल्द करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed