फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   81 year old ex-soldier Lalchand Godara will do MA after BA

Sirsa News: बीए के बाद एमए करेंगे 81 वर्ष के पूर्व फौजी लालचंद गोदारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
81 year old ex-soldier Lalchand Godara will do MA after BA
बीए की डिग्री हासिल करते लालचंद गोदारा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। कहा जाता है कि कुछ भी असंभव नहीं है। जज्बा और हौसला हो तो किसी भी मंजिल को आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है सिरसा निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग लालचंद गोदारा ने। पूर्व फौजी लाल चंद गोदारा ने 81 वर्ष की उम्र में बीए की डिग्री को हासिल कर लिया है। अब उन्होंने एमए करने का फैसला लिया है।
रविवार को राजकीय नेशनल कॉलेज में स्थापित इग्नू के सेंटर में लालचंद गोदारा को डिग्री हासिल करने पर बुलाया गया था। यहां पर केंद्र संचालक डॉ. नवीन मक्कड़, पूर्व संचालक प्रो. अशोक भाटिया, पूर्व संचालक एचके लाल, डॉ पवन वर्मा, डॉ. कुलदीप अरोड़ा ने उन्हें डिग्री हासिल करने पर बधाई दी और सम्मानित किया। इस दौरान बातचीत करते हुए लालचंद गोदारा ने बताया कि पोते-पोतियां उन्हें कम पढ़े-लिखे होने का ताना मारते थे। बेशक उन्होंने सैनिक रहते हुए देश की सुरक्षा के लिए सीने पर गोली खाने की हिम्मत रखी, लेकिन अनपढ़ता का ताना गोली खाने से भी ज्यादा दर्द देने जैसा था। फिर ठान लिया कि पढ़ लिख कर शिक्षित समाज का हिस्सा बनूंगा। मजबूत जज्बे के भरोसे उन्होंने 81 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली और अब वे एमए करने का अरमान पूरा करने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन




मंजिल पाने में रोशनी का काम करती है शिक्षा : लालचंद



लालचंद के अनुसार जीवन में कोई भी मंजिल पाने के लिए शिक्षा रोशनी का काम करती है। उन्होंने कहा कि उनके अंदर जैसा हौसला है, वह निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरित करेगा। जो लोग किसी कारण से अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सके और अब बढ़ती उम्र के कारण पढ़ाई का विचार छोड़ दिया है, उन लोगों को लालचंद गोदारा से सीख लेने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि गोदारा को करनाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में 300 छात्र-छात्राओं के साथ डिग्री प्रदान की गई थी। अब रविवार को सिरसा केंद्र में उन्हें डिग्री देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में भी लालचंद का जज्बा, हासिल कर चुके कई मेडल



शिक्षा के साथ ही लालचंद गोदारा खेलों में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। नियमित रूप से स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। दौड़ लगाते हैं। वे अब तक जिला, स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो व दौड़ में कई मेडल जीत चुके हैं। इनमें गोल्ड मेडल की संख्या अधिक है। सिरसा में आयोजित मैराथन में भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, नशामुक्ति अभियान, पौधारोपण अभियान, जल बचाओ अभियान, सफाई अभियान में भी आगे रहते हैं। इतना ही नहीं सिरसा जिले में वरिष्ठ नागरिकों की 15 अगस्त तथा 26 जनवरी को परेड भी उनके नेतृत्व में होती है, जो अपने आप में एक रिकाॅर्ड है, क्योंकि अन्य किसी जिले में वरिष्ठ नागरिकों की परेड नहीं होती है। खेलों व समाजसेवा के प्रति उनकी उपलब्धियों को देखते हुए हरियाणा सरकार उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed