फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   77,945 citizens have registered for Yoga Day

Sirsa News: योग दिवस के लिए 77,945 नागरिक करवा चुके पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
77,945 citizens have registered for Yoga Day
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को योग दिवस के लिए अब तक जिले में 77 हजार 945 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उपमंडल व खंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगराधीश यश मलिक ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों समय रहते पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 जून को सुबह 5.40 बजे हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जोकि बाल भवन से प्रारंभ होगी। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इसका समापन होगा।
विज्ञापन

योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 20 जून को सुबह छह बजे से पायलट रिहर्सल में योग प्रोटोकॉल क्रियाओं की रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी योग मैराथन की सभी तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी प्रबंधों व व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, एंबुलेंस बिजली आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन्हें समयबद्ध पूरा करेंगे और योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदारी के अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस व मेडिकल टीम की व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को नियतिम योग करना चाहिए। उन्होने अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस के लिए पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
बैठक में डीएसपी विकास कृष्ण, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राज कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, डीआईओ सिकंदर, जिला खेल अधिकारी जगदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed