फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   77 complaints were received in the Samadhan camp, instructions were given for solution

Sirsa News: समाधान शिविर में आईं 77 शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
77 complaints were received in the Samadhan camp, instructions were given for solution
सिरसा। बारिश के बावजूद सोमवार को लघु सचिवालय के मुख्य सभागार में आयोजित समस्या समाधार शिविर में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा उपमंडल डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में भी समाधान शिविर लगाए गए। जिले में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 77 शिकायतें आई।
विज्ञापन

सिरसा में डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) संजय कुमार ने जन शिकायतें सुनीं और उपस्थित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। वहीं, उपमंडल स्तर पर संबंधित अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। डीआरओ संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिला और उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनमें नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed