फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सालों से बंद पड़े स्लॉटर हाउस को चालू करने के लिए नप ने लगाया 25 लाख की लागत से लगने वाले ईटीपी का टेंडर,

सालों से बंद पड़े स्लॉटर हाउस को चालू करने के लिए नप ने लगाया 25 लाख की लागत से लगने वाले ईटीपी का टेंडर,

Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सालों से बंद पड़े स्लॉटर हाउस को चालू करने के लिए नप ने लगाया 25 लाख की लागत से लगने वाले ईटीपी का टेंडर,
बंद पड़े स्लॉटर हाउस को शुरू करने को नप ने लगाया ईटीपी का टेंडर
विज्ञापन

सिरसा। शहर के नटार गांव में बंद पड़े स्लाटर हाउस को शुरू करने के लिए नगरपरिषद ने ईटीपी सिस्टम लगाने के लिए आवेदन मांग लिए है। इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की लागत करीब 25 लाख रुपये की है। टेंडर 15 मार्च को खोले जाएंगे।
जानकारी के अनुसार शहर के नटार गांव में स्लाटर हाउस कई सालों से बंद पड़ा है। क्योंकि इस प्लांट में ईटीपी सिस्टम नहीं था। ऐसे में हरियाणा पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसे बंद करवा दिया था। प्लांट में इटीपी सिस्टम लगाने के लिए नगर परिषद ने कुछ समय पहले वेटनरी और पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से ईटीपी के लिए ड्राइंग और डिजाइन भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा। लेकिन दोनों ने ही ईटीपी का ड्राइंग और डिजाइन न उपलब्ध होने की बात कही। अब नगरपरिषद ने ईटीपी संयंत्र लगाने वाली फर्म को ही डिजाइन और ड्राइंग भी उपलब्ध करवाने की शर्त को टेंडर में शामिल किया है।
विज्ञापन

नटार के स्लाटर हाउस बंद होने के कारण मीट विक्रेता शहर मेें ही पशुओं की स्लाटरिंग कर रहे हैं। ईटीपी संयत्र स्थापित होने के बाद उन्हें स्लाटर हाउस पर ही स्लाटरिंग करनी पड़ेगी। इस संबंध में एक धार्मिक संस्था ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने शहर में करीब 53 स्थानों को एडवराइटाइजिंग के लिए किया चिह्नित
नप ने शहर में निर्धारित किए गए स्थानों पर होर्डिंग्स और विज्ञापन लगाने का टेंडर भी जारी कर दिया है। करीब 53 स्थानों को एडवरटाइजिंग के लिए चिह्नित किया है। इन स्थानों पर ही फर्म विज्ञापन लगा सकेगी। यह टेंडर करीब तीन साल के लिए होगा। हर साल कम से कम 60 लाख रुपये की आमदन होगी। यह टेंडर भी 15 मार्च को खोले जाएंगे।
कोट्स
ईटीपी संयंत्र और एडवरटाइजिंग के टेंडर लगा दिए गए है।
अमन ढांडा, ईओ, सिरसा नगरपरिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed