{"_id":"5c115858bdec22416d12d8a0","slug":"71544640600-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों को पंचायत भवन में ईवीएम का आज दिया जाएगा प्रशिक्षण: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों को पंचायत भवन में ईवीएम का आज दिया जाएगा प्रशिक्षण: डीसी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतु जिला के विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (ईवीएम व वीवीपीएटी) ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रात: 10 बजे स्थानीय पंचायत भवन में जिला समाज कल्याण विभाग, जिला सांख्यिकी अधिकारी, उप निदेशक जिला उद्योग केंद्र, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सिरसा, मैनेजर कॉपरेटिव बैंक, प्राचार्य आईटीआई (लड़के व लड़कियां) सिरसा, रानियां, नाथूसरी चौपटा व चौटाला के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर 2 बजे जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा, डिंग, रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, जीएम हैफेड, जीएम कांफेड, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ डिविजन नंबर एक सिरसा के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि निश्चित समय व स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (ईवीएम-वीवीपीएटी) ट्रेनिंग हेतु पहुंचना सुनिश्चित करें।