Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   700 ton rubbish in city

Sirsa News: शहर में 700 एमटी कचरा पड़ा कर्मचारी यूनियन मांग पर अड़ी

Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
700 ton rubbish in city
बस स्टैंड पर कचरे के कारण बंद हुआ रेन  वाटर हाॅरवे​स्टिंग सिस्टम। संवाद
पांच मई तक बढ़ी हड़ताल अब सात तक चलेगी, प्रशासन ने दिया यूनियन प्रधान को नोटिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सफाई हुए पांच दिन बीत गए हैं। दो दिन और हड़ताल आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में सात मई तक शहर में न झाड़ू लगेगी और न ही कूड़े की उठान होगी। नगर परिषद कार्यकारी सुमनलता ने डोर-टू-डोर व रोड स्वीपिंग करने वाली दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद एजेंसियों ने कहा कि यूनियन के प्रधान व कर्मचारियों ने उनके कर्मचारियों को बरगलाया है। वे उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं।

मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन की ओर से नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई सिरसा के प्रधान मनोज अठवाल को नोटिस जारी किया गया है कि वह सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। इस पर प्रधान ने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। एजेंसियों के कर्मचारियों ने उन्हें सहयोग दिया है। किसी कर्मचारी को बरगलाया नहीं गया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन यदि जबरदस्ती करेगा तो यूनियन का विरोध उसे झेलना पड़ेगा। यूनियन हर तरह से तैयार है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से यूनियन के कर्मचारी सुबह और देर रात तक कचरा पॉइंटों की निगरानी कर रहे हैं। यूनियन की ओर से अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को सतर्क किया गया है कि यदि कोई अधिकारी या एजेंसी के कर्मचारी कचरा उठाने का प्रयास करते हैं तो उसका विरोध किया जाएगा। उसी समय फोन पर सभी को सूचित करना है। सभी हड़ताली कर्मचारी महिला व पुरुष मौके पर पहुंचेंगे। यदि यह स्थिति पैदा होती है तो सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विवाद होना तय है। ऐसा होने की सूरत में हड़ताल कई दिनों और लंबी खिंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में सफाई को लेकर कोई गंभीरता पालिकाओं और परिषदों की ओर से नहीं दिखाई गई। अधिकारी हाजिरी भरने में लगे रहे। एजेंसियों ने धीरे-धीरे काम छोड़ दिया और वे हड़ताल पर चली गईं। यदि पहले दोनों दिन थोड़ा-बहुत प्रयास कर सफाई करवाई जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। शहर में गंदगी की यह स्थिति नहीं होती।
आज शहर में जहां 700 एमटी कचरा पड़ा है वहीं जिले में 1300 का आंकड़ा छू चुका है। इतना ही नहीं, कचरा निस्तारण प्लांटों तक में मशीनरी बंद पड़ी है। हड़ताल लंबी चलती है तो प्लांट में कचरे के बड़े ढेर देखने को मिलेंगे।
विधायक बोले-आपकी मांग को विधानसभा में उठाऊंगा
दोपहर के दो बजे के आसपास विधायक गोकुल सेतिया नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के चल रहे धरने में पहुंचे। कर्मचारियों के साथ उन्होंने बातचीत की और उनकी मांगों को जाना। उन्होंने उनकी मांगों को जायज मानते हुए समर्थन दिया। विधायक गोकुल सेतिया ने आश्वासन दिया कि वह विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की मांगों को उठाएंगे।
विधायक एक मात्र राजनीतिक व्यक्ति, जिसके घर नहीं लगा सफाई कर्मचारी
यूनियन के नेताओं ने बताया कि विधायक गोकुल सेतिया ने विधायक बनने के साथ ही घोषणा कर दी थी कि उनकी कमेटी से कोई कर्मचारी नहीं चाहिए। जब उन्हें पता चला कि उनके आवास पर भी कर्मचारी लगाया गया है। उन्होंने कहा था कि सरकारी कर्मचारी की उन्हें जरूरत नहीं है। इसके अलावा, नेताओं के घरों पर बड़े स्तर पर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। अधिकारियों के पास तो हमेशा से लगे हैं। खाना बनाने तक का काम कर रहे हैं।

कोट्स
यूनियन के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन बात नहीं बनी है। एजेंसी के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। यूनियन को नोटिस दिया है कि वे सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को जैसेे ही उच्चाधिकारियों के आदेश होंगे, कार्रवाई की जाएगी।

-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
कोट्स
नगर परिषद प्रशासन को मौजूदा स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। अब अधिकारियों को अपने स्तर पर आगामी आदेश देने हैं। अधिकारियों व पुलिस सुरक्षा में ही कोई कदम सफाई को लेकर उठाया जा सकता है। अब यह अधिकारियों पर निर्भर है।
-बृजलाल पंचार, डिंग मैन पॉवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed