फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   7 schools in the district will become hi-tech, new technical staff will be appointed

Sirsa News: जिले के 7 स्कूल बनेंगे हाइटेक, नया टेक्निकल स्टाफ होगा नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
7 schools in the district will become hi-tech, new technical staff will be appointed
सिरसा। जिले में सात स्कूलों को हाईटेक बनाने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। इन सभी स्कूलों को पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा। स्कूल में इंटरनेट की व्यवस्था, स्मार्ट बोर्ड, लैब, डिजिटल लैब बनाई जाएगी। इसके साथ ही नया टेक्निकल स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 के लिए स्कूल को ट्रायल के रूप में विकसित किया जाएगा। जितने भी नियम है, वो लागू किए जाएंगे। पहले चरण में सिर्फ सात स्कूलों पर ही ट्रायल किया जाएगा। इसमें प्रत्येक खंड का एक स्कूल शामिल किया जाएगा। इन स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाम दिया गया है। विभाग की तरफ से जिले से 14 स्कूलों को रिकमेंड किया गया है, यानी एक ब्लॉक से दो स्कूलों के लिए आवेदन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने 57 स्कूलों को किया लिंक जारी
समग्र शिक्षा अभियान के तहत डीपीसी कार्यालय से 57 स्कूलों को लिंक जारी किया गया है। इस लिंक में सभी स्कूलों को अपने आवेदन करने हैं। अब तक 26 स्कूलों द्वारा आवेदन कर दिए हैं। 31 दिंसबर तक सभी स्कूल अपनी जानकारी सहित आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कसौटियों पर खरा उतरना होगा स्कूल को
स्कूल को हाईटेक बनाने के लिए एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) का सहमति पत्र देना होगा। अगर स्कूल गांव में है तो सरपंच का सहमति पत्र देना होगा। स्कूल शहरी क्षेत्र में है तो नगर परिषद का सहमति पत्र लेना होगा। इसी के बाद विद्यालय के मुख्यद्वार व इमारत की फोटो अपलोड करनी होगी।
शिक्षा विभाग ने कमेटी भी की गठित
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के लिए कमेटी भी गठित की गई है। इसमें डीईओ, डीईईओ, डीपीसी, एपीसी को कमेटी में रखा गया है। जो निरंतर स्कूल की प्रक्रिया में नजर रखेंगे। 31 दिसंबर के बाद कभी भी कमेटी स्कूलों का निरीक्षण कर स्थिति जांच सकती है। निरीक्षण के बाद 14 स्कूलों में से 7 स्कूलों का चयन किया जाएगा।

जिले के राजकीय विद्यालयों को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलेभर में 7 स्कूल खोलेंगे। सभी स्कूलों को विभाग ने लिंक जारी कर दिया। जिसमें उन्हें स्कूल की जानकारी देनी है।- बूटाराम, परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed