फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   7 people arrested with 76 kg 300 grams doda poppy

76 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ 7 लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
7 people arrested with 76 kg 300 grams doda poppy
पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा पोस्त के आरोपी - फोटो : Sirsa
सिरसा। पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में 76 किलो 300 ग्राम डोडापोस्त के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से दो अलग-अलग गाड़ियों समेत दो व्यक्तियों को 52 किलोग्राम डोडापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीआईए टीम ने गांव खारी सुरेरां में पन्नालाल उर्फ बबलू की ढाणी में दबिश देकर मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर व एक स्विफ्ट कार से डोडा पोस्त बरामद किया है। दो व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा उतारकर स्विफ्ट कार में रख रहे थे। उक्त दोनों व्यक्तियों को काबू करके मौके पर राजपत्रित अधिकारी वेद प्रकाश ऐलनाबाद की हाजिरी में तलाशी ली तो दोनों गाड़ियों में से प्लास्टिक के तीन कट्टे डोडा पोस्त बरामद हुए। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकडे़ गए व्यक्तियों की पहचान पन्नालाल उर्फ बबलू निवासी खारी सुरेरां जिला सिरसा व गुरप्रीत उर्फ जोधा सिंह निवासी कोटली जिला सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में सीआईए कालांवाली टीम ने गश्त के दौरान गांव केवल क्षेत्र से तीन युवकों को 20 किलोग्राम डोडापोस्त व मोटरसाइकिल समेत काबू किए है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, हरदीप सिंह व गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव केवल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर चार लोगों के खिलाफ कालांवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4 किलो 300 ग्राम डोडापोस्त सहित ट्रक सवार दो युवक काबू
एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाकाबंदी के दौरान हनुमानगढ़ रोड टी प्वाइंट ऐलनाबाद क्षेत्र से ट्रक सवार दो युवकों को 4 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान बसंत सिंह निवासी संतनगर व गुरमीत सिंह निवासी सैनपाल कोठा सिरसा जिला सिरसा के रूप में हुई। पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ ऐलनाबाद थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed