{"_id":"65034e424e9f27088f02ca06","slug":"6572-acres-of-crops-in-106-villages-damaged-due-to-flood-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6138-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाढ़ से 106 गांवों के 6572 एकड़ फसल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाढ़ से 106 गांवों के 6572 एकड़ फसल खराब
विज्ञापन
घग्गर नदी का मुख्य तटबंध टूटने के कारण खेत में जमा हुई रेत को ट्रैक्टर से एकत्र करते हुए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बाढ़ से जिले 106 गांवों के 1402 किसानों ने 6572 एकड़ फसल के नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 35 मकान क्षतिग्रस्त हो गए व चार भैंसों सहित छह पशु गायब हैं। इसका किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करवाया है। जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी गई है।
घग्गर नदी में पानी अधिक आने से जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी। इससे हुए नुकसान की भरपाई करने को लेकर सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल और क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गई थी। इसके बाद जिलेभर के 106 गांवों के किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। किसानों ने कुल 6572 एकड़ में खराबा दर्ज किया है, इसके अलावा 35 मकानों, चार भैंसों, एक बछड़ी और एक गाय के गुम होने की भी जानकारी दर्ज की है। अब अधिकारियों ने इसका सत्यापन कर फाइनल रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
किसानों की ओर से दर्ज करवाया गया नुकसान
तहसील, गांव, किसान, एकड़
सिरसा , 40, 1027, 4993
रानियां, 15, 147, 616
चोपटा, 10, 13, 36
कालांवाली, 14, 87, 212
गोरीवाला, 6, 25, 109
ऐलनाबाद, 14, 85, 444
डबवाली, 7, 25, 159
कुल, 106, 1402, 6572
वर्जन
बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जिले के 106 गांवों के किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। सरकार की ओर से अब जल्द ही इस संबंध में मुआवजा जारी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरेश बौद्ध, जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा।