{"_id":"5c8aab3dbdec2275a469fb5e","slug":"61552591677-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 650 में से 126 अस्ला धारकों ने जमा करवाया अस्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 650 में से 126 अस्ला धारकों ने जमा करवाया अस्ला
विज्ञापन
126 धारकों ने थाने में जमा करवाए लाइसेंसी हथियार
अमर उजाला ब्यूरो।
कालांवाली। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने 25 मार्च तक सभी असलाधारकों को अपने लाइसेंसी हथियार संबंधित थानों में जमा करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण सिंह ने उक्त निर्देशों की सख्ती से पालन कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के असलाधारकों से संपर्क स्थापित कर निश्चित तिथि के समय सीमा में हथियार जमा करवाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालांवाली थाने के अंतर्गत 650 अस्ला धारक है। जिसमें से करीब 126 अस्ला धारक अपना असला जमा करवा चुके है।