{"_id":"5b3d321d4f1c1b55238b48d8","slug":"61530737181-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में ड्रग विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में ड्रग विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, हड़कंप
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली में मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, हड़कंप
डबवाली। ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की और दुकानों की जांच की। टीम के डबवाली पहुंचने की खबर पर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग विभाग की टीम में एसडीसीओ एनके गोयल व डीसीओ राकेश कुमार छोकर और पुलिस की एक टीम में शहर थाना प्रभारी हवा सिंह व अन्य स्टॉफ कर्मी शामिल थे।
सबसे पहले दोनों टीमें गोल चौक पर स्थित हन्नी मेडिकल स्टोर हेल्थ केयर सेंटर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद टीम चौटाला रोड पर महादेव मेडिकल एजेंसी व बठिंडा रोड पर सोनिया मेडिकोज पर पहुंची और दोनों दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए। एनके गोयल व राकेश कुमार छोकर ने बताया कि समय-समय पर शिकायतों के आधार पर मेडिकल शॉप की चेकिंग की जाती है। बुधवार को की गई कार्रवाई रूटीन कार्रवाई थी। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान उक्त दुकानों से नशों में प्रयुक्त होने वाला किसी भी तरह की कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। कुछ अनियमितता पाई गई हैं। जिसके लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। शहर थाना प्रभारी हवा सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। नशे के व्यापारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि अगर कहीं नशा बिकता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।