{"_id":"5a3ac4fe4f1c1b156b8bd869","slug":"61513800958-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शिरीन गोदारा ने जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शिरीन गोदारा ने जीता पदक
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। केरला (त्रिवनंतपुरम) में हो रहे 61वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मेें सिरसा के गांव चौटाला निवासी संदीप गोदारा एडवोकेट की बेटी शिरीन गोदारा ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संदीप गोदारा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शिरीन गोदारा ने 50 मीटर .22 राइफल टीम इवेंट में ओपन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वहीं, उन्होंने इनमें व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में दो कांस्य पदक भी जीते। प्रदेश की इस होनहार बेटी ने इसके अलावा दो अन्य कांस्य पदक हरियाणा की ओर से संयुक्त टीम प्रतिभागी के तौर पर भी जीते। शरीन गोदारा डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और प्रदेश में .22 राइफल से निशाना साधने वाली उभरती हुई निशानेबाज हैं। शिरीन गोदारा के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि शिरीन मूल प्रवृत्ति से एक सधी हुई निशानेबाज हैं और इसकी निशानेबाजी के लिए निष्ठा काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि इसी काबिलियत के बूते पर इतनी कम उम्र में शिरीन का चयन राष्ट्रीय निशानेबाजी टीम में हुआ था।
गौरतलब है कि शिरीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने इसी साल जून माह में जर्मनी में हुई विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। इसके अतिरिक्त वह चैक रिपब्लिक में आयोजित प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी हैं। जहां वो बहुत कम अंतर से पदक से तो चूक गईं थीं, लेकिन उनकी काबिलियत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था।