फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 e-libraries will be established in the district, students will get facility

Sirsa News: जिले में स्थापित होंगे 6 ई-पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 23 Feb 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
6 e-libraries will be established in the district, students will get facility
सिरसा। जिला को जल्द ही ई-पुस्तकालय की सौगात जिलावासियों को मिलने वाली है। जल्द ही जिला में 6 ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। ये ई-लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लेस होगी। जिसमें विद्यार्थी से लेकर बुजुर्ग तक पढ़ने के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा शीघ्र ही प्रदेश में उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर 119 पुस्तकालयों की स्थापना की जानी है। जिसकी मंजूरी भी दे दी गई है। इस दौरान सिरसा जिला को 6 ई-पुस्ताकलय बनेंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ई लाइब्रेरी बनाने की मंजूरी दे दी गई है। वहीं इस लाइब्रेरी के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट रिपोर्ट जल्द ही निदेशालय को भेज दी जाएगी। इन पुस्तकालयों की स्थापना से आम जनता विशेषकर विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ होगा। जिसमें सभी प्रकार के विद्यार्थी, महिला, बुजुर्ग पढ़ने के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधा से लेस होगी ई-लाइब्रेरी
ई-पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इस ई-लाईब्रेरी में वाईफाई, कंप्यूटर और ई रिसोर्सेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सामान्य किताबों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सभी पुस्तकें भी पुस्तकालय में रखी जाएंगी। जिससे आमजन विशेषकर विद्यार्थी लाभान्वित होंगे तथा विद्यार्थी इन पुस्तकालयों में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। वहीं विद्यार्थियों को ई रिसोर्स का हैंडल भी दिया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी किसी भी विश्वविद्यालय की पुस्तकों को पढ़ सकेगा। वहीं इस पुस्तकालय में विदेशों की पुस्तकों को भी विद्यार्थी पढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर जगह चयन करने का काम शुरू
जिला में ब्लॉक स्तर व उपमंडल स्तर पर ई-पुस्तकालय खोले जाने है। जिसके लिए जगहों का चयनित करने का काम भी शुरू कर दिया है। जिला में दो उपमंडल पुस्तकालय ऐलनाबाद एवं कालांवाली में बनाएं जाएंगे। वहीं 4 ई-पुस्तकालय ब्लॉक स्तर पर नाथूसरी चोपटा, रानियां ओढां एवं बड़ागुढां में स्थापित होंगे। इन पुस्तकालयों के स्थान के चयन के लिए कवायद शुरू हो चुकी है।

अधिकारी बोले
जिला में 6 ई-पुस्तकालय खोले जाने हैं। ये पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। जिसमें विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें, कंप्यूटर, वाईफाई व ई-रिसोर्स को सम्मिलित किया गया है। इन ई-पुस्तकालयों को खोलने के लिए जगहों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाएगी।
- सुनील मेहता, जिला नोडल अधिकारी पुस्तकालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed