फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   58246 books from 1st to 8th reached the education department

शिक्षा विभाग के पास पहुंची पहली से 8वीं तक की 58246 पुस्तकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
58246 books from 1st to 8th reached the education department
सिरसा। राजकीय स्कूलों के पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निदेशालय ने पुस्तकें भेज दी है। विभाग के पास पहली से आठवीं कक्षा तक की 58 हजार 246 पहुंची है। अब पुस्तकों को खंड शिक्षा अधिकारी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद स्कूलों में पुस्तकें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पाठ्यक्रम पुस्तकें मिलने का विद्यार्थी पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे थे। नई किताबें फरवारी में विद्यार्थियों के पास पहुंचनी चाहिए थी, लेकिन गर्मी की छुट्टियां होने के बाद पहुंची है। शिक्षा विभाग का कहना है कि सिलेब्स में बदलाव करने के चलते पुस्तकें आने में देरी हुई है। अब विभाग के पास पुस्तकें पहुंच चुकी है। जिसे जल्द ही विद्यार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी माह में आनी थी पुस्तकें
शिक्षा का सत्र अप्रैल माह में शुरू हो जाता है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2021 में ही पुस्तकों की डिमांड निदेशालय में भेज दी थी। स्कूलों में फरवरी में पुस्तक भेजी जानी थी, लेकिन मई तक भी पुस्तकें न आने के कारण विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुरानी पुस्तकों के सहारे ही शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ा। स्कूलों में पुस्तकों के बिना विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा के अनुसार भेजी गई पुस्तकों की डिमांड
कक्षा पुस्तकें (हिंदी माध्यम) पुस्तकें (अंग्रेजी माध्यम)
पहली 2022 265
दूसरी 2069 134
तीसरी 2867 233
चौथी 3039 334
पांचवीं 3127 620
छठी 12521 2466
सातवीं 11619 2141
आठवीं 12343 2446
-------------------------
शिक्षा विभाग ने वितरण के लिए लगाई ड्यूटी
निदेशालय ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए है कि छुट्टियों के अंत तक विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंच जानी चाहिए। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने पुस्तकें बांटने के लिए ब्लॉक व स्कूल स्तर पर कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा कार्यालय में पुस्तकें भेजी जाएगी। वहीं खंड शिक्षा कार्यालय से स्कूलों के शिक्षकों को पुस्तकें बांटने का कार्य दिया जाएगा। उम्मीद है कि जून के अंत तक विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंच जाएंगी।

शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तकों की डिमांड भेजी गई थी। मांग के अनुसार सभी पुस्तकें पहुंच चुकी है। जल्द ही विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचाने का कार्य किया आंरभ किया जाएगा। - शशि सचदेवा, सहायक परियोजना अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed