फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   plan released for run for unity

Sirsa News: ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
plan released for run for unity
-आज सुबह 8 बजे पुलिस चौकी गोरीवाला से शुरू होगी मैराथन
विज्ञापन

- एसपी जसलीन कौर आईपीएस हरी झंडी दिखाकर करेंगी रवाना
- चार रूटों पर बसों का आवागमन रहेगा डायवर्ट, वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डबवाली पुलिस रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन करेगी। यह मैराथन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को होगी। मैराथन के लिए यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।
मैराथन सुबह 8 बजे पुलिस चौकी गोरीवाला से शुरू होगी। यह स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरीवाला में संपन्न होगी। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। डबवाली पुलिस ने आमजन को परेशानी से बचाने के लिए यह प्लान बनाया है।
विज्ञापन

इसके तहत विभिन्न रूटों पर बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैराथन मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा। इसलिए बसों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मैराथन व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी और आवागमन प्रभावित नहीं होगा। पुलिस ने मैराथन मार्ग पर वाहन खड़े न करने की अपील की है।
बसों के लिए डायवर्जन रूट
डबवाली से ऐलनाबाद जाने वाली बसें झूठीखेड़ा टी-पॉइंट से गुजरेंगी। वे गांव गोरीवाला बाईपास मंदिर के नजदीक से होते हुए चकजालू रोड टी-पॉइंट पर पहुंचेंगी। वहां से बसें ऐलनाबाद रोड पर आगे बढ़ेंगी। ऐलनाबाद से डबवाली आने वाली बसें चकजालू टी-पॉइंट से गांव गोरीवाला बाईपास मंदिर के नजदीक से आएंगी। फिर वे झूठीखेड़ा टी-पॉइंट से डबवाली रोड पर प्रवेश करेंगी।


सिरसा और संगरिया के लिए मार्ग परिवर्तन
सिरसा से संगरिया जाने वाली बसें गांव गोरीवाला बाईपास मंदिर के नजदीक से मुड़ेंगी। वे चकजालू रोड टी-पॉइंट होते हुए मुनांवाली रोड पर जाएंगी। इसके बाद गांव गंगा से संगरिया की ओर बढ़ेंगी। संगरिया से सिरसा आने वाली बसें गांव गंगा से मुनांवाली और टी-पॉइंट चकजालू से गुजरेंगी। इसके बाद वे गांव गोरीवाला बाईपास मंदिर के नजदीक से होते हुए सिरसा की ओर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed