{"_id":"6616e35ea44fb8501b01dd47","slug":"55-teams-entered-the-field-for-prevention-of-dengue-and-malaria-department-issued-notices-to-67-people-sirsa-news-c-128-1-slko1008-118121-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर 55 टीमें उतरी मैदान में, विभाग ने 67 लोगों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर 55 टीमें उतरी मैदान में, विभाग ने 67 लोगों को जारी किए नोटिस
Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में जमा पानी।
सिरसा। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 55 टीमों का गठन किया है। जो लोगों के घर जाकर मलेरियां व डेंगू के प्रति जागरूक करेंगी। रिहायशी इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों के जोहड़ों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं। वहीं अभी तक मलेरिया व डेंगू को लेकर लापरवाही बरतने वाले 67 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शहर में स्लम माने जाने वाले 20 इलाकों को हाई रिस्क में रखा गया है। बता दें कि जिले में साल 2023 में डेंगू के 467 मरीज मिले थे। वहीं मलेरिया के 7 केस सामने आए थे।
हालांकि जिले के नागरिक अस्पताल में अभी तक डेंगू व मलेरिया का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। लोगों को जागरूक करने के लिए मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन व एमपीएचडब्ल्यू को टीम में शामिल किया गया है।
लोगों को जागरूक कर रही हैं टीमें
विभाग की ये टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और मच्छरों के लारवे की जांच कर रही हैं। वहीं जिले में जिन घराें में लारवा मिल रहा है। उन्हें नोटिस भी विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। वहीं गांवों में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें आशा वर्कर को साथ लेकर घर-घर में जांच के लिए सर्वे कर रही हैं। इसके तहत आमजन को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह है व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते विभाग ने मलेरिया और डेंगू के लिए विशेष तौर पर जालीदार 60 बेड आरक्षित किए हैं। वहीं अगर डेंगू व मलेरिया का कोई मरीज आता भी है तो तुरंत उसका उपचार किया जाएगा। डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल व गांवों में बने सीएचसी व पीएचसी केंद्रों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों का निशुल्क जांच व उपचार किया जाएगा। जिसमें मरीज को स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। मरीजों के घरों में जाकर छिड़काव आदि किया जाएगा। जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में मलेरियां व डेंगू के मरीजों के लिए विशेष बेडों का भी प्रबंध किया गया है।
ये एरिया हैं हाई रिस्क पर
नाथ मोहल्ला, भाट मोहल्ला व जेजे कॉलोनी, शमशाबाद पट्टी, ढाणी तेजा सिंह, सिकलीगर मोहल्ला, चतरगढ़पट्टी, प्रेम नगर, शक्ति नगर, कीर्ति नगर, चंडीगढ़ मोहल्ला, मेला ग्राउंड, गिद कॉलोनी, सुभाष बस्ती, महावीर कॉलोनी, थेड मोहल्ला, पीर बस्ती, कुचिया मोहल्ला, गोशाला मोहल्ला, संजय कॉलोनी, एकता बस्ती, चांद मारी ढाणी, बाजीगर बस्ती, रेगर मोहल्ला एरिया।
जिले में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। मलेरिया और डेंगू को लेकर वार्ड बनाकर जिले में 60 बेडों की भी व्यवस्था कर दी गई है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो जाता है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं।
-डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
-- -
कोट्स
मलेरिया व डेंगू को लेकर पहले से विभाग की और पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। गांवों व शहरी क्षेत्राें में मच्छरों से बचाव के लिए तालाबों में गंबूजियां मछलियां छोड़ी जा रही हैं। वहीं गांव-गांव में पीएचसी व सीएचसी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।