फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पहली सूची में 396 बच्चों को ही पसंदीदा स्कूल, 557 बच्चों से फिर मांगे जाएंगे पांच स्कूलों के नाम

पहली सूची में 396 बच्चों को ही पसंदीदा स्कूल, 557 बच्चों से फिर मांगे जाएंगे पांच स्कूलों के नाम

Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पहली सूची में 396 बच्चों को ही पसंदीदा स्कूल, 557 बच्चों से फिर मांगे जाएंगे पांच स्कूलों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत सोमवार को निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूल अलाटमेंट लिस्ट जारी की गई। सोमवार को निजी स्कूल अलाटमेंट लिस्ट में मात्र 396 बच्चों को ही स्कूल मिल पाए। करीब 557 बच्चों के नाम के आगे नो च्वाइस ऑफ स्कूल लिखा ही मिला। यानि की बच्चों ने जो पांच स्कूल फार्म में भरे थे, उन पसंदीदा स्कूलों में उन्हें रिक्त सीट नहीं मिली। जिससे इन बच्चों और उनके अभिभावकों को निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यालय में जाकर विरोध जताया व कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। जिन बच्चों का नाम स्कूल अलाटमेंट लिस्ट में आ गया उनके अभिभावकों ने खुशी जताई। हालांकि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि मंगलवार को निजी स्कूलों में खाली पड़ी सीटों की फिर से लिस्ट लगाई जाएगी और अभिभावकों से फिर से स्कूलों की च्वाइस मांगी जाएगी। दूसरी अलाटमेंट लिस्ट 2 मई को जारी की जाएगी। निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए सिरसा शहर ब्लॉक से 1717 परीक्षार्थियों में से 953 बच्चों ने परीक्षा पास की थी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत आयोजित असेसमेेंट परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया गया। जिसमें सिरसा ब्लॉक से 55 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की थी।

कक्षा परीक्षा पास बच्चे स्कूल अलॉट किए बच्चे इन बच्चों को नहीं मिला स्कूल
दूसरी 305 98 207
तीसरी 190 46 144
चौथी 50 26 24
पांचवीं 57 20 37
छटी 92 40 52
सातवीं 50 33 17
आठवीं 52 34 18
नोवीं 120 61 59
दशवीं 34 28 06
बाहरवीं 10 10 00


अधिकतर अभिभावक व बच्चे निराश होकर लौटे
दसवीं कक्षा में असेस्मेंट परीक्षा पास कर चुके धीरज और सोहिल ने बताया कि उनका लिस्ट में नाम तो आया है, लेकिन उसके आगे नो च्वाइस ऑफ स्कूल लिखा है उन्हें तो इसका अर्थ ही समझ में नहीं आया। कार्यालय में जाकर पता किया तो शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फार्म में जिन स्कूलों के नाम भरे थे उनमें सीटें खाली नहीं हैं। दोनों का कहना है कि अब तो उनका निजी स्कूलों में दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन

अभिभावक विजय मेहता ने बताया कि उसके बेटे युवराज ने 5वीं कक्षा में दाखिले के लिए 100 में से 83 अंकों के साथ परीक्षा पास की थी, लेकिन अब लिस्ट में नाम के आगे नो च्वाइस ऑफ स्कूल लिखा है अब पता नहीं निजी स्कूल में दाखिला होगा या नहीं। वहीं सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी पूजा रानी ने 9वीं कक्षा के लिए परीक्षा पास की थी। परंतु उसको भी स्कूल अलाट नहीं किया गया। अभिभावकों का कहना है कि उनका सपना था कि उनके बच्चे भी निजी स्कूलों में पढ़ लें । इसको लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह था। परीक्षा भी पास कर ली अब स्कूलों में सीटों का पेच फंस गया यह तो उनकी समझ से बाहर है। इन्होंने बताया कि कई बच्चों के अंक उनके बच्चों से कम है उनका स्कूलों की लिस्ट में नाम आ गया है। उनके बच्चों का नाम नहीं आया। इनका कहना है कि स्कूल अलाटमेंट लिस्ट बनाने में धांधली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल अलाटमेंट सूची में नाम आने पर जताई खुशी
हरविंद्र कौर ने बताया कि उसकी बेटी लक्षमीतकौर ने दूसरी कक्षा में दाखिले के लिए असेस्मेंट परीक्षा पास कर ली थी आज जारी स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट में डीपीएस स्कूल में दाखिले का नंबर आया है। उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी अब प्राईवेट स्कूल में नि:शुल्क पढ़ सकेगी। इसी प्रकार अभिभावक जगनंदन ने बताया कि उसके बेटे सुप्रीत का नौंवीं कक्षा के लिए निजी स्कूल में पढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। बारहवीं कक्षा के लिए भावेश पुत्र अमित कुमार का नाम भी स्कूल अलाटमेंट लिस्ट में आने के बाद खुश नजर आया। संध्या ने बताया कि उसके बेटे गौतमशील का दूसरी कक्षा के लिए गुरु नानक स्कूल में निशुल्क दाखिले के लिए नाम का चयन हो गया है इसकी उनको खुशी है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूल अलाटमेंट लिस्ट जारी की गई है। जिसमें बच्चे अपने नाम के आगे लिखे स्कूल में जाकर दाखिला ले सकते हैं। जिन बच्चों के नाम के आगे नो च्वाइस ऑफ स्कूल लिखा उनके लिए मंगलवार को प्राईवेट स्कूलों में खाली पड़ी सीटों की संख्या जारी की जाएगी। अभिभावकों व बच्चों से दोबारा च्वाइस के सेंटर मांगे जाएंगे। दूसरी स्कूल अलाटमेंट लिस्ट 2 मई को जारी की जाएगी। लिस्ट बनाने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती गई है। लिस्ट बिलकुल सही बनाई गई है।
-सुशील शर्मा, इंचार्ज 134-ए, जिला मौलिक शिक्षा अधिकार।

चोपटा ब्लॉक में 40 बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए चयनित
नाथूसरी चोपटा ब्लॉक में शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत सोमवार को निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई जिसमें 40 बच्चों ने परीक्षा पास की थी उन सभी को निजी स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं। चोपटा शिक्षा खंड कार्यालय के लिपिक बलबीर कुम्हारिया ने बताया कि ब्लॉक से 82 बच्चों ने असेसमेंट परीक्षा दी थी जिसमें 40 बच्चों ने परीक्षा पास की उन सभी बच्चों को सोमवार को निजी स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं।


शिक्षा के अधिकार अधिनियम 134-ए के तहत शिक्षा विभाग की ओर से 13 परीक्षा केंद्रों पर असेसमेेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। निजी स्कूलों में दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 3389 बच्चों ने परीक्षा दी व 198 छात्र गैरहाजिर रहे। 56 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को उत्तीर्ण माना गया। परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया गया। सिरसा खंड में राजकीय महावीर दल स्कूल, राजकीय मॉडल स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय स्कूल खैरपुर, राजकीय स्कूल चतरगढ़ पटी में परीक्षा केंद्रों के साथ साथ ऐलनाबाद व रानियां ख्ंाड में दो-दो परीक्षा केंद्र, खंड बड़ागुढ़ा, डबवाली, ओढ़ा व नाथूसरी चोपटा में एक-एक परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed