फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 drug smugglers arrested

Sirsa News: 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

Mon, 06 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
5 drug smugglers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में डबवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सप्लायरों सहित कुल 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप भी बरामद की है।

पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुल 40 प्रतिबंधित गोलियां तथा नशे में प्रयुक्त होने वाली 1,610 गोलियां और 1,395 कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन



सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान अबूबशहर से एक व्यक्ति को काबू किया । जांच के दौरान व्यक्ति के पास से प्रतिबंधित 40 गोलियां, 180 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व 225 कैप्सूल बरामद हुए हैं। इस मामले में आरोपी छोटू राम के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी छोटू राम से की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य तस्कर आरोपी सुखपाल सिंह को भी काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गांव गदराना में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली। उससे 1430 प्रतिबंधित गोलियां, 1170 कैप्सूल बरामद हुए। काबू किए गए शख्स लवप्रीत को हिरासत में लिया गया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करेंगे।


एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने नशा तस्करी के दो मामलों में फरार चल रहे मुख्य तस्करों को भी काबू किया है । 10 जून को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गांव तारुआना में दबिश देते हुए आरोपी सुभाष सिंह को 7 ग्राम 410 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई । विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने मुख्य सप्लायर आरोपी दीप सिंह को काबू कर लिया है।

दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी धर्मपाल सिंह को काबू किया है। इस संबंध में 30 जून को मंडी डबवाली से आरोपी साहिल को 6.430 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई । इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी धर्मपाल सिंह को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed