{"_id":"6aee0c74e1c8612c64022be8","slug":"5-chauk-will-be-decorated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168100-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद करेगी शहर के 5 प्रमुख चौकों का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद करेगी शहर के 5 प्रमुख चौकों का सुंदरीकरण
Fri, 06 Nov 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
शिव चौक सिरसा
34.80 लाख रुपये का लगाया टेंडर, आंबेडकर चौक पर 40 लाख रुपये से अधिक के टेंडर के तहत भी चल रहा है काम
जगदेव सिंह चौक, वाल्मीकि चौक और रानियां चुंगी सहित अन्य चौकों का होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद ने शहर के प्रमुख चौकों को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की कवायद तेज कर दी है। लंबे समय से इन चौकों की बदहाल स्थिति में सुधार की आवश्यकता थी। अब नगर परिषद ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
शहर के पांच प्रमुख चौकों के सुंदरीकरण के लिए 34 लाख 80 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। इनमें जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, सैन चौक, वाल्मीकि चौक और रानियां चुंगी शामिल हैं। इन चौकों पर लंबे समय से सुधार कार्य की जरूरत महसूस की जा रही थी।
यातायात के बढ़ते दबाव और शहर की बढ़ती आबादी के कारण बेहतर व्यवस्था की मांग भी उठ रही थी। नगर परिषद ने चौकों के सुंदरीकरण को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर विशेष योजना
शहर के आंबेडकर चौक को आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर परिषद विशेष योजना बना रही है। इस चौक पर करीब 80 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। योजना के तहत चौक को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही इसकी पहचान को भी बेहतर स्वरूप देने की तैयारी है। आंबेडकर चौक शहर के प्रमुख स्थानों में से एक है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
सुंदरीकरण कार्य प्रगति पर
आंबेडकर चौक के लिए मौजूदा समय में 40 लाख रुपये से अधिक का टेंडर लगाया गया है। इसी आधार पर सुधार और सुंदरीकरण का काम चल रहा है। नगर परिषद की योजना केवल चौकों को सजाने तक सीमित नहीं है। बल्कि इनके व्यवस्थित विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। अलग-अलग टेंडर लगाकर इस दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था सुधरेगी
चौकों का सुंदरीकरण होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। प्रमुख स्थानों की पहचान भी बेहतर होगी। लंबे समय से इन चौकों के सुधार की योजना बनाई जा रही थी। आने वाले समय में इन कार्यों के पूरा होने के बाद चौराहों का स्वरूप बदला नजर आएगा। नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने बताया कि सभी चौक सुंदर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास चौकों को आकर्षण का केंद्र बनाएगा।