{"_id":"5f46a6ae8ebc3e17580440e9","slug":"47-people-found-corona-positive-and-one-are-dead-sirsa-news-rtk570609489","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के कार्यक्रम आयोजक समेत 47 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम आयोजक समेत 47 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं प्रतिदिन बढ़ने वाले कोरोना संक्रमितों में शहर के ज्यादा संक्रमित हैं। शहर में 82.6 प्रतिशत है तो वहीं ग्रामीण इलाकों से पाए गए संक्रमितों का प्रतिशत 17.4 है। बुधवार को 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार शाम को डबवाली के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की बठिंडा में मौत हो गई। जिले में मौत का आंकड़ा 12 हो गया है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 1165 तक पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को आई रिपोर्ट में 47 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 11 मरीज डबवाली, तीन ऐलनाबाद, तीन नोहरिया बाजार, दो भीम कॉलोनी, एक डबवाली रोड सिरसा, एक ई ब्लॉक, एक रोड़ी, एक एयर फोर्स, एक श्याम कॉलोनी, दो झोरड़नरोही, एक बेगू रोड, एक प्रीत नगर, एक कालांवाली, दो डीसी कॉलोनी, एक फ्रेंडस कॉलोनी, एक रानियां, एक भादरा बाजार, एक चाहरवाला, एक खैरपुर, छह सिरसा शहर, एक नरेल खेड़ा, एक हुडा, एक बाटा कॉलोनी, एक सुरतगढ़िया चौक और एक कालांवाली से संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में शहर निवासी ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में अभी तक 39255 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 1165 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बुधवार को पांच संक्रमित स्वस्थ होकर भी लौट चुके हैं। जिले में अभी तक 637 मरीज एक्टिव है, जिनमें 471 होम क्वांरटीन है तो वहीं 166 अभी अस्पताल में भर्ती है। जिले में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 516 हो गया है। वहीं अभी तक 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी जांच किए गए 289 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकि है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम आयोजक भी मिला संक्रमित
जिले में संक्रमित पाए गए लोगों में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का आयोजन करने वाला आयोजनकर्ता भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आयोजक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और जो भी उनके संपर्क में आया है उन सभी लोगों की जांच शुरू कर दी है।
जिले में बढ़ा मौत का आंकड़ा
जिले में बुधवार को 12वीं मौत डबवाली के एक व्यक्ति की हुई है। डबवाली का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। मृतक व्यक्ति शुगर को रोगी था जो दस दिन से बुखार और जुकाम से भी पीड़ित था। 23 अगस्त को हुई जांच में उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद 25 अगस्त को उक्त व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिस पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद प्रशासन ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी है।
कॉट्स---
जिले में बुधवार को एक की मौत हो गई है और वहीं 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगर लोग सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करेंगे तो संक्रमण से बच सकते हैं।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।