{"_id":"6224e7a34d734d58ba58de5c","slug":"46-and-a-half-crore-rupees-will-be-spent-on-widening-seven-roads-of-the-district-and-renovating-one-road-sirsa-news-hsr6260004107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सात सड़कों को चौड़ा व एक सड़क का नवनिर्माण करने पर खर्च होंगे साढ़े 46 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सात सड़कों को चौड़ा व एक सड़क का नवनिर्माण करने पर खर्च होंगे साढ़े 46 करोड़ रुपये
विज्ञापन
सिरसा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलो में किए गए सर्वे व राइट आफ-वे के आधार पर नाबार्ड व स्टेट फंड के माध्यम से सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। जिसके तहत सड़कों को 12 फीट से 18 फीट तक किया जाएगा और उनके सुदृढ़ीकरण का काम भी किया जाएगा।
रविवार को उपमुख्यमंत्री ने जिले की विभिन्न सड़कों के लिए साढ़े 46 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सात सड़कों को चौड़ा किया जाएगा और एक का नवनिर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण से यातायात व्यवस्था में ओर अधिक सुधार होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह के परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, एसडीएम जयवीर यादव, सीटीएम अजय सिंह, डीएसपी आर्यन चौधरी, अधीक्षण अभियंता हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमलदीप सिंह राणा मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 6 करम से कम की सभी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया था, उनमें से 50 प्रतिशत सड़कों के मजबूतीकरण व सुधारीकरण का कार्य चालू वित्त वर्ष में कर दिया गया है। शेष 50 प्रतिशत सड़कों का कार्य अगले वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही जहां पर राइट ऑफ-वे पांच मीटर से अधिक का है उन्हें साढे़ सात से 10 मीटर तक करने के लिए इस वर्ष के बजट में विशेष प्रावधान करने का काम किया जाएगा। ट्रैफिक सेंसर को देखते हुए जहां-जहां सड़कों की मोबिलिटी की आवश्यकता है, उसे वहां पर एक्सपेंड और वाइडन किया जाएगा।
बॉक्स
यूक्रेन से 13 हजार भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाए
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के डाटा के अनुसार यूक्रेन में देश के 18 से 19 हजार नागरिक थे जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी हैं। यूक्रेन में हरियाणा प्रदेश के करीब 1800 बच्चे गए हुए थे। इनमें से 13 हजार गत रात्रि तक देश में वापस आ गए हैं। रविवार को भी 13 फ्लाइट में बच्चे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति हमारी एंबेसी के टच में है और पांच देशों के बॉर्डर पर हैं, उनकी दो दिनों में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने 4653.26 लाख रुपये की लागत की 63.70 किलोमीटर लंबी आठ सड़क परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र रानियां/डबवाली में 836.88 लाख रुपये की लागत से नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत गांव गदराना से रिसालिया खेड़ा तक की सड़क को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य की नींव रखी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र कालांवाली में 691.79 लाख रुपये की लागत से 9.97 किलोमीटर लंबी नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत डीएचएस रोड से गांव लक्कड़ांवाली तक की सड़क को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य, 639.88 लाख रुपये की लागत से 9.30 किलोमीटर लंबी नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत गांव खैरेकां से मत्तड़ तक की सड़क को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य व 497.46 लाख रुपये की लागत से 6.55 किलोमीटर लंबी नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत गांव ओढां से रोहिड़ांवाली वॉया ख्योवाली तक की सड़क को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डबवाली में 346.75 लाख रुपये की लागत से गांव गंगा से लंबी तक की 4.45 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण कार्य, ऐलनाबाद में 667.40 लाख रुपये की लागत से गांव मिठनपुरा से कर्मशाना तक नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत 9.30 किलोमीटर की सड़क के उठान/चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र सिरसा में 488.14 लाख रुपये की लागत से गांव डिंग से पीली मंदौरी तक की 6.60 किलोमीटर लंबी के सड़क को नाबार्ड आरआईएफडी योजना के तहत चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 484.92 लाख रुपये की लागत से गांव मत्तुवाला से सेनपाल रोड व सेनपाल से ढाणी सेनपाल तक 6.87 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा।