फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   42 seats in National College vacant but no merit name

नेशनल कॉलेज में 42 सीटें रिक्त पर मेरिट में नाम नहीं

Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
42 seats in National College vacant but no merit name
एडमिशन कमेटी इंचार्ज से बातचीत करते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
स्नातक कक्षाओं की फिजिकल काउंसिलिंग के बाद शनिवार को नेशनल व महिला कॉलेज ने बीए कक्षा की मेरिट सूची जारी की गई। नेशनल कॉलेज ने 266 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की है। बीए की 42 सीटें रिक्त है। कम अंकों वाले विद्यार्थियों के नाम मेरिट सूची में आने से नाराज विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे और गेट पर रोष जताया। हालांकि एडमिशन इंचार्ज द्वारा जब विद्यार्थियों को दो नंवबर की काउंसिलिंग में भाग लेने की बात कही गई तो वे संतुष्ट हो गए।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज द्वारा शनिवार को बीए की प्रात व सायंकालीन सत्र की मेरिट सूची जारी की गई थी। फिजिकल काउंसिलिंग में बीए की सीटों पर विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। फिजिकल काउंसिलिंग में बीए की 308 सीटों पर 500 ने आवेदन किया था। लेकिन फिजिकल काउंसिलिंग में तैयार हुई सूची में केवल 266 विद्यार्थियों का नाम ही आया। मेरिट सूची में नाम ना आने के कारण सुबह 10 बजे ही विद्यार्थी एबीवीपी छात्र संगठन के नेतृत्व में नेशनल कॉलेज पहुंचे। कॉलेज गेट पर जाकर एडमिशन इंचार्ज से मिलने की जिद्द करने लगे। जिसके बाद एडमिशन इंचार्ज विवेक गोयल विद्यार्थियों की बात सुनने उनके बीच पहुंचे। विद्यार्थियों का कहना था कि उनसे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में है लेकिन 70 प्रतिशत से अधिक अंक होने पर उनका नाम नहीं है। एडमिशन इंचार्ज विवेक गोयल ने कहा कि डीएचई ने इस बार स्नातक कक्षाओं के विषय कांबिनेशन के अनुसार सीटें बांटी है। जिन विद्यार्थियों ने विषय कांबिनेशन का चयन कम किया है या कांबिनेशन में दो, चार ही विकल्प चुने हैं, उनका अच्छे अंक होने के बाद भी मेरिट सूची में नाम नहीं आ सका। जिन विद्यार्थियों के नाम नहीं आए वे 2 नवंबर से पहले विषय विकल्प में एडिट कर और विषय कांबिनेशन को चुन सकते हैं। बता दें कि नेशनल कॉलेज द्वारा जारी बीए की मेरिट सूची में 308 सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसलिंग के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। कॉलेज द्वारा 266 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए कक्षा की 66 सीटों पर करीब 250 छात्राओं ने फिजिकल काउंसलिंग के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पोर्टल पर कर सकते हैं एडिट
दो नवंबर को होने वाली दूसरी फिजिकल काउसिंलिंग के लिए विद्यार्थी डीएचई के वेब पोर्टल पर
रिक्त सीटों की जानकारी के साथ साथ विषय कांबिनेशन में बदलाव कर सकता है। नेशनल व महिला कॉलेज में 2 नवंबर को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
बीए कक्षा के विषय कांबिनेशन में सीटें रिक्त न होने के कारण अधिक प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में नहीं आया। दो नंवबर तक डीएचई के पोर्टल पर विषय कांबिनेशन में अधिक कांबिनेशन भर सकते हैं। दो नवंबर को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में दोबारा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed