फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   90 कर्मचारी करेंगे सर्वे का काम, सभी के पास होगा नप का जारी किया गया आई कार्ड,

90 कर्मचारी करेंगे सर्वे का काम, सभी के पास होगा नप का जारी किया गया आई कार्ड,

Fri, 08 Mar 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
90 कर्मचारी करेंगे सर्वे का काम, सभी के पास होगा नप का जारी किया गया आई कार्ड,
प्रापर्टी टैक्स के सर्वे का ट्रायल पूरा, आज करवाई जाएंगी मुनियादी, शनिवार से शुरू होगा सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर में प्रापर्टी टैक्स के सर्वे का तीन दिन का ट्रायल वीरवार को पूरा हो गया है। शनिवार से अब शहर की प्रापर्टी का सर्वे शुरू होगा। इसके लिए शुक्रवार को बाजारों में मुनियादी भी करवाई जाएगी। ताकि लोगों को सर्वे के दौरान किसी प्रकार की शंका न रहे। प्रापर्टी का सर्वे करीब 30 अप्रैल तक पूरा करना है। इस काम में एजेंसी करीब 90 कर्मचारियों को लगाएंगी।
शहर में 2014,15 के सर्वे अनुसार करीब 73 हजार प्रापर्टी है, लेकिन मौजूदा समय में करीब 80 हजार प्रापर्टी का अनुमान है। पिछले चार साल बाद नगरपरिषद अब प्रापर्टी सर्वे करवाने जा रही है। इसका टेंडर जयपुर की याशी कंपनी के पास है। पिछले तीन दिनों से कंपनी के कर्मचारी कंगनपुर और फ्रेंडस कालोनी में ट्रायल बेस पर प्रापर्टी सर्वे कर रहे हैं। जो कि वीरवार को खत्म हो गया। प्रापर्टी सर्वे के लिए ईओ अमन ढांडा ने बाकायदा याशी कंपनी के करीब 15 लड़कों को आईकार्ड भी जारी किए। ताकि प्रापर्टी सर्वे के दौरान लोगों को किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो। हर सर्वे करने वाला युवक पहले अपनी आईडी दिखाएगा और फिर ही सर्वे से संबंधित रिकार्ड मांगेगा।
विज्ञापन

ये है जरूरी कागजात
प्रापर्टी सर्वे के लिए पांच कागजात चाहिए। जिसमें कि प्रापर्टी डिटेल, ऑनरशिप डिटेल, प्रापर्टी फोटो, प्लाट की लंबाई-चौड़ाई, बाउंड्री मार्किंग के कागजात चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रापर्टी की रजिस्ट्री, शपथ पत्र, आईडी प्रूफ, घर में बिजली बिल, आधार नंबर चाहिए। जिन्हें कि मोबाइल एप्प पर अपलोड करके जियो टैगिंग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों को भेजा जाएगा पत्र
प्रापर्टी सर्वे में सहयोग के लिए नगरपरिषद की कर शाखा पार्षदों से सहयोग मांगेगी। सभी पार्षदों को पत्र लिखकर उन्हें प्रापर्टी टैक्स का सर्वे होने की सूचना दी जाएगी। ताकि सर्वे के दौरान पार्षद निगरानी भी रख सकें और यदि लोगों को किसी प्रकार की समस्या आएं तो उसका निधान भी कर सकें।
तीन दिनों में 50 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्ट किया
नगरपरिषद ने सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस भेजे हुए है। सरकारी कार्यालयों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरना शुरू कर दिया है। बिजली बोर्ड ने इस सप्ताह करीब दस लाख रुपये का चैक प्रॉपर्टी टैक्स का दिया है। जबकि कंज्यूमर कोर्ट ने भी 50 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के भरे हैं। एक अनुमान के अनुसार हर साल नप के पास करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स से जुटाती है। लेकिन पिछले चार साल बाद होने वाले नए सर्वे में यह आंकड़ा तीन गुणा बढ़ने की उम्मीद है।

कोट्स
प्रॉपर्टी टैक्स का तीन दिन का ट्रायल हो चुका है। अब जल्द ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। कुछ सरकारी संस्थाओं ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना शुरू कर दिया है।
अमन ढांडा, ईओ, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed