फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भारतीय संस्कृति विश्व में श्रेष्ठ: राज्यपाल

भारतीय संस्कृति विश्व में श्रेष्ठ: राज्यपाल

Sat, 13 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति विश्व में श्रेष्ठ: राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर विश्वभर में मनवाया है और इसी वजह से भारत का डंका विश्वभर में बज रहा है। भारतीय संस्कृति भी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृतियों में से एक है। भारत की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलवाने में यहां के महापुरुषों विशेषत: स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है।
वे शुक्रवार को रानियां रोड स्थित विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 50वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगाें और बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर विविधता में एकता है और यहां की युवा पीढ़ी को महापुरुषों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की जीवनी को युवा पीढ़ी द्वारा पढ़ा जाना चाहिए और समझना चाहिए कि किस प्रकार देश की अस्मिता और रक्षा के लिए बलिदान की भावना कूट कूटक र भरी हुई थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है और 12 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक युवा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाकर युवाओं का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है और देश के जिस योद्धा संन्यासी के नाम पर इस स्कूल का नामकरण किया गया है निश्चित रूप से यहां के अध्यापक और विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें आठ राज्यों की संस्कृति की झलक मिली। राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका अभिव्यक्ति के आठवें अंक का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित विवेकानंद सभागार का लोकार्पण किया। इस वातानुकूलित सभागार में 450 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। राज्यपाल ने विद्यालय में नए स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ भी किया और नीति आयोग भारत सरकार की योजना अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एयर कोमोडोर एम एस. देसवाल ने बच्चों से कहा कि बच्चे हैं तो इंडियन आर्मी है, एयरफोर्स है, राष्ट्र का भविष्य है। देश की प्रगति, विकास, संगठता देश की सुरक्षा पर टिकी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि सही पथ पर चलकर अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करें तथा राष्ट्र निर्माण में भारत देश का सहयोग दें। इससे पूर्व स्कू ल के चेयरमैन राम सिंह यादव द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा स्कूल की गत 50 वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा एडवोकेट यतिंद्र सिंह, रेणु शर्मा, गुरदेव सिंह राही, डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, उपायुक्त प्रभजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह सहित अनेक प्रशासनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


आप वर्करों को नहीं मिलने दिया गया
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के आगमन की सूचना के चलते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने आप वर्करों को राज्यपाल तक पहुंचने ही नहीं दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे राज्यपाल को अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनका कहना था कि उनकी मांग प्लॉटों की रजिस्टरी खोलने की थी। उन्होंने कहा कि वे तहसील कार्यालय में रजिस्टरी करवाने के लिए जाते हैं तब वहां पर उनसे 20-20 हजार रुपये ले लिए जाते हैं। पैसे नहीं देते तो अवैध कॉलोनी बताकर उनकी रजिस्टरी करने से इंकार कर देते हैं। गेट पर ही आप कार्यकर्ता थाना शहर प्रभारी राम सिंह को ही यह कहकर ज्ञापन देकर चले गए कि महामहिम राज्यपाल तक पहुंचा देना। इस अवसर पर सिरसा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हंसराज सामा, प्रमोद वधवा, धर्मपाल लाट, हरबंस लाल, सुरेश कुमार, चंद्रप्रकाश, जीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजन मेहता व जिला महिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed