{"_id":"595e838f4f1c1b893f8b46aa","slug":"41499366287-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार घायल
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में चार घायल
सिरसा। सिरसा-भादरा मार्ग पर गांव नेजियाखेड़ा के समीप बुधवार देर शाम को जीप और बाइक के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। दूसरी ओर सिरसा में नागरिक अस्पताल रोड पर एक अनियंत्रित कार के बिजली पोल से टकराने पर ट्रांसफार्मर और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर गाड़ी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव जमाल निवासी अक्षय कुमार और पालाराम सिरसा से बाइक पर सवार होकर चोपटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव नेजिया के समीप बोलेरो जीप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घालय हो गए। वहीं, जीप सवार कृष्ण निवासी नाथूसरी चोपटा और गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी हरपाल जीप के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, पोल टूटा
उधर, बुधवार शाम को नागरिक अस्पताल रोड पर एक अनियंत्रित कार के बिजली पोल से टकराने पर ट्रांसफार्मर और पोल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर गाड़ी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निगम के एसडीओ रिपनदीप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को गुरु तेग बहादुर नगर निवासी लखविंद्र सिंह ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए नागरिक अस्पताल रोड पर लगे ट्रांसफार्मर के पोल में गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे न केवल पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, बल्कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी काफी समय तक बाधित रही और लोगों को गर्मी व उमस भरे मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।