{"_id":"595be26e4f1c1b3a518b45b5","slug":"41499193966-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण कारोबारों को खत्म करना चाहती है सरकार : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महत्वपूर्ण कारोबारों को खत्म करना चाहती है सरकार : अशोक तंवर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण कारोबारों को खत्म करना चाहती है सरकार : अशोक तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पहले स्वर्णकारों और अब कपड़ा व्यवसायियों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर इस सरकार ने महत्वपूर्ण कारोबारों को खात्मे के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
डॉ. तंवर घंटाघर चौक स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह का जीएसटी डिजाइन किया था, वह आम आदमी के हित का था मगर इस सरकार ने लोगों को परेशान करने वाली व्यवस्था लागू कर दी है। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी कवर से बाहर रख दिया, जिससे अब घरेलू गैस की कीमतें बढ़ जाएंगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रण से बाहर होंगे। डॉ. तंवर ने कहा कि पहले जल्दबाजी में नोटबंदी का फैसला लेकर सरकार ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। कारोबार चौपट हो गए और लाखों लोग बेरोजगार हो गए। अब जीएसटी के विरोध में प्रभावित लोग हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार आत्मघाती कदम उठाती जा रही है, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं।
हरियाणा प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 154 वादे करके सत्ता में आई, लेकिन किसी भी वादे पर वफा नहीं की। इसी वजह से पूरे प्रदेश में हाहाकार का माहौल है। कभी कोई ट्रेड यूनियन हड़ताल पर होती है, कभी कर्मचारी संघ, कभी किसान, कभी महिलाएं तो कभी नौजवान सड़कों पर उतरकर इस सरकार का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि यह सरकार करना क्या चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस नेतृत्व की बनेगी, जिसमें आम आदमी के हितों की नीतियां बनाई जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ विशाल वर्मा, अमित सोनी, कपिल सरावगी, अनिल शर्मा, रूपिंद्र भाटिया, मनमोहन मिढ़ा, चंद्रशेखर सोनी सहित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित रहेे।