फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   40 percent seats are lying vacant in colleges even after the release of second merit list of graduation class

स्नातक कक्षा की दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद भी कॉलेजों में 40 फीसदी सीटें पड़ी हैं रिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
40 percent seats are lying vacant in colleges even after the release of second merit list of graduation class
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट सूची को देर शाम जारी किया गया। लेकिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन फीस लिंक नहीं पहुंचे। दूसरी मेरिट सूची में कॉलेज की रिक्त सीटों पर केवल 30 फीसदी सीटों पर ही विद्यार्थियों के नाम आए हैं। वहीं महिला महाविद्यालय की बीएससी मेडिकल की रिक्त सीटों पर दूसरी सूची में किसी भी छात्रा को शामिल नहीं किया गया। पहली व दूसरी सूची जारी होने के बावजूद भी कॉलेजों में 40 फीसदी सीटें रिक्त पड़ी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पूरा दिन इंतजार करने के बाद देर शाम को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। दूसरी मेरिट सूची में महिला महाविद्यालय की बीएससी नॉन मेडिकल की रिक्त 44 सीटों पर 36 आवेदकर्ता छात्राओं में से किसी का नाम नहीं आया है। वहीं पहली मेरिट सूची के बाद स्नातक कक्षाओं में पड़ी रिक्त सीटों पर बहुत कम विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। मेरिट में नाम ना आने वाले विद्यार्थियों को 28 सितंबर को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल कॉलेज में पहली मेरिट सूची के बाद स्नातक की 1104 सीटों पर केवल 353 सीटों पर ही दूसरी मेरिट सूची जारी हुई है। सूची जारी होने के बाद भी नेशनल कॉलेज की 821 सीटें रिक्त पड़ी हैं तो वहीं महिला महाविद्यालय की 304 सीटों पर 82 छात्राओं की मेरिट सूची जारी हुई है, जिसके बाद 255 सीटें विभिन्न संकाय में रिक्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर तक विद्यार्थी भर सकते है फीस
स्नातक कक्षा की जारी मेरिट सूची में आने विद्यार्थी 25 सितंबर तक ऑन व ऑफलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकेंगे। विद्यार्थी डीएचई द्वारा भेजे गए मैसेज में दिए गए लिंक पर जाकर क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ-साथ ऑनलाइन मनीट्रांसफर एप के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भुगतान ना होने की स्थिति में विद्यार्थी कॉलेज आकर फीस का भुगतान भी कर सकता है।
- कॉलेज का नाम
- संकाय, कुल सीटें, पहली मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटें, दूसरी मेरिट सूची में नाम
राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा
- बीए, 1120, 448, 275
- बीकॉम, 240, 90, 41
- बीएससी मेडिकल, 160, 118 ,5
- बीएससी नॉन मेडिकल, 360, 223, 21
- बीए इवनिंग, 240, 195, 03
- बीए अर्थशास्त्र, 40,30,08
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा
- बीए, 430, 124, 62
- बीकॉम, 160, 48,16
- बीएससी मेडिकल, 80,77,0
- बीएससी नॉन मेडिकल, 160,55,04
वर्जन
डीएचई द्वारा स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 25 सितंबर तक ऑन या ऑफलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकेंगे।
- डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed