फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   40 driver conductor on duty

Sirsa News: आराम फरमा रहे 40 चालक और परिचालक अब ड्यूटी पर तैनात

Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
40 driver conductor on duty
कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने से 26 से ज्यादा बसों की सेवाएं बढ़ीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोडवेज की बस सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में रोडवेज प्रबंधक ने विशेष आदेश जारी किए हैं। रोडवेज की कर्मशाला व कार्यालय में आराम फरमा रहे चालक और परिचालकों को विभिन्न रूटों पर उतारा गया है। 40 के आसपास इन कर्मचारियों के ऑन रोड ड्यूटी देने से 26 से ज्यादा बसों की सेवाएं बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, बसों के फेरे 10 हजार किलोमीटर के आसपास पहुंचे हैं। इस कारण लंबे व स्थानीय रूटों पर यात्रियों को लाभ मिला है।

रोडवेज प्रबंधक के अनुसार सिरसा डिपो में मौजूदा समय के अंदर 231 बसें हैं। इसमें से 199 रोडवेज एवं 32 किलोमीटर स्कीम की बसें शामिल हैं। वहीं, सामान व तकनीकी खराबी के कारण रोडवेज कर्मशाला में 26 मिनी बसें खड़ी हैं। इन बसों को लगातार दुरुस्त करवाया जा रहा है। दुरुस्त होने के साथ साथ ही कार्यालय व कर्मशाला में आराम फरमाने वाले कर्मचारियों को बसें सौंपी जा रही है।
विज्ञापन

जीएम कुलदीप जांगड़ा के अनुसार ज्यादातर शिकायतें विद्यार्थियों को रूटों, बस पास आदि की आती हैं। विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता रहेगी विद्यार्थियों को परेशानी किसी प्रकार की न हो। इसके लिए 40 स्टाफ को रूट पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, प्राइवेट बसों में बस पास मान्य है, वह चाहे सहकारी सेवा की बस क्यों न हो। हमारी पास यदि किसी भी प्राइवेट या सहकारी समिति की बस की शिकायत आएगी तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।
10 हजार किलोमीटर बढ़े, इनकम में हुआ इजाफा
जीएम ने बताया कि पहले सिरसा जिले में रोडवेज बसों के करीब 68 हजार किलोमीटर रूट की दूरी प्रतिदिन तय होती थी। जबसे 40 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा है, इसमें 10 हजार किलोमीटर की बढ़ोतरी है। इससे इनकम भी बढ़ी है। सिरसा डिपो में ड्राइवर व कंडक्टर सहित कुल करीब 693 स्टाफ हैं।

लंबी दूरी के बढ़े फेरे
जीएम ने बताया कि दिल्ली रूट पर 7 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। पहले जहां प्रतिदिन 15 बसों के फेरे लगते थे। अब 22 बसों के फेरे हैं। इसमें 10 एसी बसें भी शामिल हैं। लंबी दूरी की बसों की बेहतर सुविधा यात्रियों को मिले। इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed