{"_id":"6a20801176e44aa4ed04c17a","slug":"4-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159467-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन और दो मोटरसाइकिल सहित चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन और दो मोटरसाइकिल सहित चार काबू
Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली क्षेत्र में सीसीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली, एएनसी स्टाफ डबवाली व चौकी सिंहपुरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों अवतार, काका, रामलाल और जसवीरको हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार की टीम ने गांव जगमालवाली से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर तलाशी ली तो शख्स के कब्जे से 46.680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी अवतार सिंह उर्फ भूरू के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने चौटाला रोड पर गश्त के दौरान गांव शेरगढ़ से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.360 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी काका सिंह उर्फ रमना के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव कालुआना क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उक्त शख्स के कब्जे से 6.170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । आरोपी रामलाल उर्फ रामू के विरुद्ध थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चौकी सिंहपुरा प्रभारी पीएसआई सुखचैन सिंह ने अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल के दौरान गांव पक्का शहीदां में भाखड़ा नहर पुल पर एक व्यक्ति को काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.560 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जसवीर सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।