फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   36-hour hold on rural highway

36 घंटे से हाईवे पर डटे ग्रामीण

Tue, 09 Sep 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 09 Sep 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
36-hour hold on rural highway

गांव ढुडियांवाली से गुजरने वाले रानियां-जीवननगर स्टेट हाईवे पर ढुडियांवाली, खाजाखेडा, गिंदडा, बाहिया, सैनपाल, सादेवाला, नाईवाला,चक्कां, कुस्सर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने गांवों में से चोरी किए गए झोटों के आरोपियों को छोड़ने से खफा होकर किया गया यातायात जाम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन




उधर एसडीएम ऐलनाबाद धीरेंद्र कुमार और डीएसपी कुलदीप सिंह के आश्वासन पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। बता दें कि सोमवार सुबह आठ बजे से जाम जारी है। ऐेसे में वाहनों को अन्य गांवों से होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन





प्रदर्शनकारी सुरजीत सिंह, भगवाना राम, लवदीप बराड़, अमरवीर,लखविंद्र गिल, महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार, दलीप सिंह, रमेश कुमार, भाला राम, रघुबीर झोरड़, राधा किशन, सूरजभान, सतपाल मंडेला आदि ने बताया कि एसएचओ व डीएसपी की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन




लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मौके पर पंहुचे एसडीएम धीरेंद्र खरकडा, डीएसपी कुलदीप सिंह के आश्वासन के बाद भी जाम नहीं खोला। एसडीएम ने ग्रामीणों से सात दिन का समय मांगा लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में इंकार कर जाम खोलने से मना कर दिया।



ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से कम अधिकारी के आश्वासन देने पर जाम खोलने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसपी मौके पर नहीं पंहुचते तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे।



एसपी नहीं उठाते फोन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक कभी भी उनका फोन नहीं उठाते। इसके अलावा डीएसपी व एसडीएम से वह दो महीने पहले से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। अगर तब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब उन्हें उन पर कोई विश्वास नहीं है।

ग्रामीण एसपी के आश्वासन की मांग पर अडे हुए हैं। जाम के कारण स्टेट हाईवे पर आने जाने वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से दंगारोधी पुलिस बल तैनात है।

कई राजनीतिक दलों के नेता अब जाम में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की मांग का समर्थन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से भी कई मध्यस्थों के जरिए जाम खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन सब नाकाम रही।


पुलिस के खिलाफ है गुस्सा


गौरतलब है कि पुलिस विभाग द्वारा चोरों के खिलाफ कार्रवाई न करने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह आठ बजे ढूढियांवाली में जीवन नगर-डबवाली रोड पर जाम लगाया था।



पहले दिन एचएचओ सुभाष चंद्र व बीडीपीओ संदीप कुमार रानियां मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और नहीं खोला रोड जाम।



पंचायत खाजाखेड़ा, गिदड़ा, ढूढ़ियावाली, बाहिया, सैनपाल, सादेवाला के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में तीन माह पहले 25 जून को झोटा चोरी की घटना हुई थी।



जिसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई थी और चार लोगों को पक ड़कर पुलिस को सौंपा था। चोरों ने पंचायत में अपनी चोरी को कबूल किया था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को जीवन नगर चौकी में रखा और बाद में छोड़ दिया।

इस पर इन सभी गांव के लोगों ने पुलिस चोरों को छोड़ने पर रोड जाम किया है। लोेगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं दी जाती तक तक जाम नहीं खोला जाएगा।



एसडीएम धीरेंद्र खरकडा ने बताया कि ग्रामीणों से झोटा चोरी के आरोपियों के पकडने के लिए सात दिन का समय मांगा है। इसके लिए कानून प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।




वह भी कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई कर सकते हैं। ग्रामीणों की समस्या को जल्द हल करवाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed