फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   32 applications for park adoption

Sirsa News: पार्कों को गोद देने के लिए 32 संस्थाओं ने किया आवेदन

Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
32 applications for park adoption
- पार्कों के जोन बनाने के लिए पुन: करना होगा प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के पार्कों को संस्थाओं को गोद देने की प्रक्रिया जारी है। विज्ञापन जारी करने के बाद 32 संस्थाओं ने नगर परिषद के पार्कों को गोद लेने के लिए आवेदन किया है। जोन बनाए गए पार्कों को इतनी संख्या में आवेदन आने पर किस तरह से विभाजित करने हैं। इसको लेकर योजना बनाएंगे।
अब देखना यह है कि जिन संस्थाओं को विज्ञापन से पूर्व ही टेंडर दे दिए गए थे। उन पार्कों को लेकर कितने आवेदन आते हैं। लोगों की बिना जानकारी के संस्थाओं को ये पार्क गोद दे दिए गए हैं। ऐसे में एक बार फिर विवाद की स्थिति पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

पार्कों के लिए बढ़ रहा रुझान
शहर के पार्कों को लेने के लिए जहां उस एरिया की संस्था आवेदन करती है। उसी प्रकार, अन्य संस्थाएं भी बड़े स्तर पर आवेदन कर रही हैं। लगातार शहर में पार्कों को गोद लेने का रुझान बढ़ा है। जहां कुछ संस्थाएं सही मायने पर पार्कों को दुरुस्त करती हैं। वहीं, कुछ संस्थाएं इसे बिजनेस बनाए हुए हैं। अब अधिकारियों को तय करना है कि सही और काम करने वाली संस्थाओं को मौका मिले और वह इन पार्कों को बेहतर बनाए। इन पार्कों के बंटवारे को क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों की पैमाइश हुई सही
विवादों में पार्क आने के बाद सभी पार्कों की पैमाइश का काम नगर परिषद की टीम ने किया था। ऐसे में इस वर्ष दिए जाने वाले सभी पार्क सही पैमाइश के अनुसार ही होंगे। उनको लेकर कोई विवाद पैदा नहीं होगा। पैमाइश सही होने के कारण लाखों रुपये का फायदा भी नगर परिषद को होगा।
कोट्स
पार्कों के लिए आवेदन आए हैं। जल्द ही अधिकारी इन्हें आगे गोद देने की प्रक्रिया पर निर्णय लेंगे।
-नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed