फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3172 students applied for scholarship on 107 seats

छात्रवृत्ति के लिए 107 सीटों पर 3172 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
3172 students applied for scholarship on 107 seats
जिला शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय मीनस कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की भागेदारी बढ़ाने के लिए लगाई ऑनलाइन वेबिनार के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस बार 107 सीटों पर परीक्षा देने के लिए 3 हजार 172 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एनएमएमएस परीक्षा 20 दिसंबर को होने जा रही है। जिसके लिए नवंबर माह में विद्यार्थियों के इस परीक्षा के लिए आवेदन करवाए गए थे, आवेदनों में प्रदेश भर में 3 हजार 172 आवेदनों के साथ इस बार सिरसा जिला सबसे आगे रहा है। जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा ने बताया कि पिछले तीन सालों में राष्ट्रीय मीनस कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए 107 सीटों पर विद्यार्थियों की संख्या हर बार बढ़ रही है। सत्र 2017-18 में 1253 विद्यार्थियों ने सत्र 2018-19 में 2630 विद्यार्थियों ने, सत्र 2019-20 में 3172 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। एनएमएमएस की परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें प्रत्येक स्कूल की लाइब्रेरी में उपलब्ध है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने बीते सत्र 2019-20 में एनएमएमएस की तैयारी के लिए 2685 पुस्तकें उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छा मौका
राजकीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह आगे की पढ़ाई करने में परेशानी आती है। एनएमएमएस की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये के हिसाब से 9वीं से 12वीं कक्षा तक 48 हजार रुपये छात्रवृृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। नियमित छात्रवृत्ति के लिए 8वीं, 9वीं व 11वीं में 55 प्रतिशत तथा 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। इन कक्षाओं के प्रतिशत अंकों में एससी व बीसी के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा के लिए क्या है पात्रता
राष्ट्रीय मीनस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए विद्यार्थी का हरियाणा के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करना जरूरी है। इसके अलावा उसके 7वीं कक्षा में ओपन कैटेगरी के लिए 55 प्रतिशत व एससी व बीसी के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। वहीं अभिभावक की वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एक सप्ताह तक चला था वेबिनार
एनएमएमएस की परीक्षा में विद्यार्थियों के आवेदनों को बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा एक सप्ताह तक ऑनलाइन वेबिनार को आयोजन किया गया था। जिसमें प्रत्येक खंड के खंड शिक्षा अधिकारी, क्लसटर हेड, एबीआरसी व टैक्नीकल ने ऑनलाइन वेबिनार में हिस्सा लिया था। वेबिनार में उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बारे में जागरूक करने से लेकर उन्हें आवेदन करवाने तक की ट्रेनिंग दी गई थी।
कोट
राष्ट्रीय मीनस कम मेरिट जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है साथ ही परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होता है।

नीरज पाहूजा, जिला गणित विशेषज्ञ सिरसा।
कोट
एनएमएमएस की 107 सीटों पर करीब 3 हजार 172 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। छात्रवृत्ति पाने के लिए इस बार प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी होने वाली है। विद्यार्थी अपने स्कूल लाइब्रेरी से किताब लेकर परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed