फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   327 गलियों के टेंडर ओपन न करने के विरोध में आज डीसी से मिलेंगे पार्षद

327 गलियों के टेंडर ओपन न करने के विरोध में आज डीसी से मिलेंगे पार्षद

Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
327 गलियों के टेंडर ओपन न करने के विरोध में आज डीसी से मिलेंगे पार्षद
327 गलियों के टेंडर ओपन न करने के विरोध में आज डीसी से मिलेंगे पार्षद
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद सिरसा में आठ मार्च को शहर के 31 वार्डों में 327 गलियों के 20 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत के टेंडर ओपन न करने के विरोध में सोमवार को कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह और पार्षद नप कार्यालय में सुबह 11 बजे इकट्ठे हुए। इसके बाद पार्षद डीसी के पास जाएंगे। नप के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि सोमवार को वे डीसी से मिलकर ये बात स्पष्ट करने के लिए कहेंगे कि टेंडर ओपन न करने के क्या कारण है। यदि किसी अधिकारी ने गलत साइट पर टेंडर लगाए है तो उनसे जवाब तलबी की जाए।

बता दे कि आठ मार्च को करीब 327 गलियों के टेंडर ओपन होने थे, लेकिन डीसी के मौखिक आदेश के बाद टेंडर ओपन नहीं किए जा सकें। शाम 6 बजे कार्यकारी प्रधान और पार्षद डीसी से मिलने के लिए कैंप हाउस चले गए। लेकिन डीसी से मुलाकात नहीं हो पाई। शनिवार को पार्षद नप कार्यालय में इकट्ठे हुए थे और चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार को टेंडर ओपन नहीं किए गए तो वे वार्डवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे। हालांकि रविवार को लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने के बाद अब सोमवार को दोबारा से नप कार्यालय में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed