फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नप ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण,दुकानदारों ने जताया विरोध

नप ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण,दुकानदारों ने जताया विरोध

Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नप ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण,दुकानदारों ने जताया विरोध
नप ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रम हटाओ अभियान के तहत सोमवार को हिसार रोड पर नप टीम को दुकानदारों ने काफी खरी-खोटी सुनाई। नगर परिषद की टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में बरनाला रोड पर बालभवन के पास से अभियान शुरू किया।

इसके बाद नप टीम हिसार रोड पहुंची तो एक टेंट हाउस की दरी व मैट दुकान के बाहर सूख रहे थे। नप कर्मचारी दरी और मैट को उठाने लगे तो टेंट हाउस संचालक ने कहा कि ‘आज मेरा भाई डीएसपी पद से रिटायर्ड हो रहा है, अगर वह होता तो किसी की क्या हिम्मत थी जो मेरे सामान को हाथ लगता’ नप कर्मियों ने उसकी बात सुनी और सामान उठाकर ट्राली में डालकर चले गए। नप की टीम राधा स्वामी भवन के आगे अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग को नजर अंदाज करके आगे चली गई। सोमवार को नप अधिकारियों ने छोटे दुकानदारों को तो छोड़ा नहीं और बड़े दुकानदारों को छेड़ा नहीं। सोमवार शाम को भी नप की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed