फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लैब टैक्नीशियनों ने दी सीएम आवास के घेराव की चेतावनी

लैब टैक्नीशियनों ने दी सीएम आवास के घेराव की चेतावनी

Fri, 12 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
लैब टैक्नीशियनों ने दी सीएम आवास के घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
प्रदेश सरकार द्वारा रक्त सहित विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने वाली लैब के संचालकों को मरीज को रिपोर्ट देने से पहले उस पर किसी एमबीबीएस चिकित्सक के हस्ताक्षर करवाने के निर्देशों के विरोध में मेडिकल लैबोरेटरी प्रोफेशनल एसोसिएशन के बैनर तले लैब संचालकों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश वापस न लिए तो सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र गौड़, सचिव दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष सोमदीप ने कहा कि सरकार के इस निर्देश के तहत लैब संचालकों को एमबीबीएस चिकित्सक रखने होंगे या उन्हें हायर करना होगा, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम देनी पड़ेगी। इस वजह से टेस्ट के रेट भी उन्हें मजबूरी में बढ़ाने पड़ेंगे। इतना ही नहीं कई बार एमबीबीएस चिकित्सक भी उन्हें नहीं मिलते, जिस कारण उनका कामकाज ठप पड़ने का भी उन्हें अंदेशा है। इस वजह से उन्होंने कुछ सुझाव और मांगें सीएम को प्रेषित की हैं, जिसमें एमबीबीएस चिकित्सक के हस्ताक्षर वाले निर्देश को संशोधित करने, प्रयोगशाला टेस्ट एसोसिएशन द्वारा दिए गए काउंसिल एक्ट को लागू करने, क्लीनिकल ईएसटी एक्ट में प्रयोगशाला टैक्स को हस्ताक्षर करके रिपोर्ट देने का प्रावधान करना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय रहते यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन 16 जनवरी को करनाल के सेक्टर 9 स्थित अटल पार्क में एकत्रित होंगे और वहां से शांतिपूर्वक मार्च निकालते हुए सीएम आवास का घेराव करने जाएंगे। उधर, जैसे ही जिलेभर से आए प्रदर्शनकारी लघुसचिवालय पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मेन गेट बंद कर दिया और गेट के आगे खडे़ हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। कुछ देर बाद एडीसी मुनीष नागपाल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। जिन्हें प्रदर्शनकारियाें ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएमपी एसोसिएशन ने लैब सहायकों को दिया समर्थन
हरियाणा लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र गौड़ की अध्यक्षता में अनुभवी चिकित्सा सेवा संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एलसी शर्मा से संगठन के सिरसा कार्यालय में मिला और समर्थन की मांग जताई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल देवेंद्र गौड़, महेंद्रपाल, अमन कंबोज, अनन राम, सोमदीप सिंह, पवन कुमार, साहब सिंह, हरप्रीत सिंह और विजय दहिया इत्यादि को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा ने कहा कि उनका संगठन सदैव सच्चाई के साथ है और किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं करेगा। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने एसोसिएशन को संगठन की ओर से पूरा समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि जहां भी उन्हें संगठन की जरूरत महसूस होगी, संगठन उस जरूरत को क र्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लखविंद्र सिंह जम्मू, प्रेम कंबोज मीरपुर, प्रेम गर्ग, मलूक सिंह और सुभाष नामदेव सहित अनेक आरएमपी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed