{"_id":"64402c55468491d42d03836a","slug":"30-villages-will-be-illuminated-490-street-lights-will-be-installed-sirsa-news-c-21-1-110642-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 30 गांव होंगे जगमग, लगाई जाएंगी 490 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 30 गांव होंगे जगमग, लगाई जाएंगी 490 स्ट्रीट लाइट
Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना 2022-23 के तहत विधानसभा क्षेत्र के 30 गांव जल्द ही जगमग होंगे। इन गांवों में 490 स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगी। इसके लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। इसके अलावा तीन गांव की गलियों के निर्माण के लिए भी एक करोड़ 39 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि सौर ऊर्जा चालित खंभे सहित स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। योजना के तहत गांव केलनियां में 14, गांव शमशाबाद पट्टी में 10, गांव सलारपुर में 10, नटार और शहीदांवाली में दस-दस, गांव रंगड़ी खेड़ा और धिंगतानियां में 12-12, गांव चौबुर्जा और मोडिया खेड़ा में दस-दस, गांव शाहपुर बेगू में 30, शाह सतनामपुरा में 10, कंगनपुर में 15, गांव बाजेकां में 35, फूलकां में 15, गांव कंवरपुरा में 10, कुसुंभी में 10, शेरपुरा में 23, जोधकां में 35, कुक्कडथाना में 10, मोचीवाली में 14 स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगी। इसके अलावा डिंग मंडी में 50, नारायणखेडा में 10, गदली राजपुताना 15, नहराना में 15, कैरांवाली में 20, साहुवाला द्वितीय और चाडीवाल में 15-15, अली मोहम्मद में 15, नेजियाखेड़ा में 10 और ताजिया खेड़ा में 10 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
इन गांवों में होगा गलियों को निर्माण
विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत तीन गांवों में गलियों का भी निर्माण करवाया जाएगा। योजना के तहत गांव शाहपुर बेगू के मोहल्ला सावनपुरा में राजेंद्र सिंह के मकान से लाभचंद के घर तक आईपीबी गली निर्माण पर 14.75 लाख रुपये, भादरा रोड से इंडिया विकास कॉलेानी और हरियाणा चौक से पंजाबी चौक तक आईपीबी गली निर्माण पर 53.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव कंवरपुरा में श्मशान घाट में शेड निर्माण और अन्य कार्य पर 16.16 लाख रुपये और गांव बाजेकां में गुरुघर से तालाब तक और सरना बस्ती से रंगड़ी नाला तक आरसीसी पाइप लाइन डालने पर 54.63 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।